Telangana election result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस जीती तो किसे बनाया जाएगा मुख्यमंत्री? जानिए
Telangana Election Results 2023: तेलंगाना विधासभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को संपन्न हो चुका है। 3 दिसंबर को तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मिजोरम और राजस्थान मध्य प्रदेश चार राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चार राज्यों के लिए मतदाताओं ने क्या फैसला किया इसका खुलासा तो रविवार को मतगणना के बाद ही होगा। वहीं तेलंगाना को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा हे कि तेलंगाना में केटीआर की राज्य स्तरीय पार्टी बीआरएस का तिलिस्म तोड़ कर उसे हराते हुए राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस या भाजपा जीत हासिल करेगी?

बता दें अधिकांश एग्जिट पोल ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की है उसको लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित है। कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि वो अपनी छह गारंटियों के दम पर कर्नाटक की तरह दक्षिण के एक और राज्य तेलंगाना में बहुमत की सरकार बनाएगी। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा?
तेलंगाना की 119 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस बहुमत की सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में जिस नेता का नाम सबसे ऊपर चल रहा है वो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का नाम सबसे आगे चल रहा है। कांग्रेस रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की कमान सौंप सकती है।
इसके पीछे वजह है कि तेलंगाना में अध्यक्ष पद पर रहते हुए राज्य में कांग्रेस को रेवंत रेड्डी ने मजबूत बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में से एक है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय में भी तेलंगाना में रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में कमान संभाली थी।
तेलंगाना के चुनावी दंगल में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से रेवंत रेड्डी का मुकाबला है। रेवंत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के चुनाव प्रचार में उनके साथ नजर आए। इतना ही नहीं रेवंत को राज्य में कांग्रेस नेताओं और कार्यकताओं का भी जबरदस्त समर्थन प्राप्त है।
रेवंत रेड्डी कौन है?
रेवंत रेड्डी का पूरा नाम अनुमुला रेवंत रेड्डी हे । 8 नवंबर 1967 में जन्में रेवंत ने मल्कागिरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। 2009 और 2024 में आंध्र प्रदेश और राज्य के विभाजन के बाद 2014 और 2018 के विधानसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके अक्टूबर 2017 में उन्होंने टीडीपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। जून 2021 में कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना राज्य की कमान सौंपते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications