तेलंगाना चुनाव: राहुल गांधी ने तोड़ा अपना सुरक्षा घेरा, पहुंचे स्थानीय लोगों से पास

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। चुनावी सभाओं से लेकर रोड शो में राहुल गांधी जमकर सत्तारूढ़ दल बीआरएस और दूसरे दलों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच उन्होंने जगतियाल में अपनी यात्रा के दौरान लोगों से मिलने के लिए अपने खुद का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया।

शुक्रवार को अपने तेलंगाना के तीसरे दिन की यात्रा के दौरान राहुल गांधी जगतियाल पहुंचे, जहां वो राहुल अलग ही अंदाज में दिखे। अपनी यात्रा के बीच उन्होंने एक तरफ बच्चों को चॉकलेट बांटी तो वहीं दूसरी तरफ रास्ते में एक दुकान पर रूककर डोसा बनाकर खाया।

Rahul Gandhi

दरअसल, जगतियाल के रास्ते में राहुल गांधी ने नुक्कड़पल्ली इलाके में एक ब्रेक लिया और सड़क किनारे एक दुकान पर डोसा बनाने पर हाथ आजमाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कांग्रेस नेता 'विजयभेरी यात्रा' के तहत करीमनगर से जगतियाल के लिए रवाना हुए थे, जहां रास्ते में नुकापल्ली बस स्टैंड पर रुके और डोसा बनाया।

राहुल का दावा- बीजेपी नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं

निजामाबाद के आर्मूर में एक रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता, जो कभी 'बॉलीवुड हीरो' की तरह सामने आते थे, अब कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। यहां (तेलंगाना में), लड़ाई कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। पहले बीजेपी नेता बॉलीवुड हीरो की तरह अपना दबदबा बनाते थे। उन्हें पता ही नहीं चला कि उनकी गाड़ी के चारों पहिये पिचक गये हैं। आज, भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए कतार में लगे हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं चाहते।"

'सोनिया ने तेलंगाना गठन को सक्षम बनाया'

अपने भाषण के दौरान राहुल ने तेलंगाना के निर्माण के लिए अपनी मां सोनिया गांधी को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, "अगर सोनिया जी ने इसका समर्थन नहीं किया होता, तो कोई तेलंगाना नहीं होता। वह लोगों के लिए राज्य चाहती थीं, ना कि सामंतों के लिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+