तेलंगाना चुनाव- केसीआर का कटाक्ष- निजीकरण करने पर आमादा है पीएम मोदी, BRS सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत कर रही
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होता नजर आ रहा है। ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस प्रमुख और वर्तमान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कांग्रेस और भाजपा पर जमकर प्रहार कर रहे है। केसीआर ने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोलते हुए दावा किया है कि उनकी बीआरएस सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को मजबूत करती है वहीं पीएम मोदी उसे बेचते हैं।

पब्लिक सेक्टर की यूनिट के निजीकरण को लगातार पीएम मोदी द्वारा सपोर्ट किए जाने पर कटाक्ष करते हुए केसीआर ने कहा "पीएम मोदी लंबे बाद ( देश में किसी भी सार्वजनिक उपक्रम को नहीं छोड़ेगे। वहीं तेलंगाना में हमारी बीआरएस सरकार इसके विपरी राज्य के स्वामित्व वाली यूनिट को मजबूत करने की मांग की थी।"
धर्मपुरी में प्रजाआशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा "मोदी का निजीकरण का जुनून ट्रेनों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को प्राइवेट सेक्टर को बेचा जा रहा है। पीएम मोदी तो बिजली सेक्टर को भी निजीकरण करने पर आमादा हैं।"
सीएम ने कहा "वे और चाहते थे कि तेलंगाना कृषि पंप-सेटों के लिए भी मीटर लगाए लेकिन हमारी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस कदम का विरोध किया था। हालांकि इन मीटरों को बंद करने से राज्य को केंद्र से 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, लेकिन हमारी सरकार किसानों के हित के लिए लड़ती रही और मोदी सरकार के सामने नहीं झुकी।"












Click it and Unblock the Notifications