Telangana election:सीएम केसीआर ने किया सजग - कांग्रेस और उसकी विघटनकारी क्षमता से रहें सावधान

तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2023 के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव युद्ध स्‍तर पर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान केसीआर ने बालकोंडा और धर्मपुरी में प्रजा आशीर्वाद सभाओं को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रति सजग किया है।

KCR

केसीआर ने प्रजा आर्शीवाद सभा में हुंकार भरते हुए कहा जब तक केसीआर जीवित हैं, तेलंगाना धर्मनिरपेक्ष रहेगा। साथ ही केसीआर ने दावा किया कि बीते साढ़े नौ साल में उनके शासन काल में तेलंगाना में कोई सांप्रदायिक दंगा या कोई कानून-व्‍यवस्‍था संबंधी समस्‍या नहीं हुई है।

तेलंगाना सीएम ने कहा बीआरएस तेलंगाना और यहां के लोगों का एकमात्र संरक्षक है। हमारी बीआरएस पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंची है।

इसके साथ ही सीएम केसीआर ने राज्य की प्रगति को बाधित करने के लिए विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ आगाह किया, और लोगों से कांग्रेस को खारिज करके अपने हितों की रक्षा करने का आह्वान किया, जो पार्टी अपनी विघटनकारी क्षमता के लिए जाना जाता है।

केसीआर ने तेलंगाना के लोगों को सचेत किया कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती है तो
वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही रायथु बंधु, कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली और धरणी पोर्टल प्रणाली जो किसानों की किस्मत को पुनर्जीवित करने में मदद कर रही है वो, दांव पर होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा सांप्रदायिक दंगों से भरे कुख्यात अतीत के साथ, कांग्रेस शासन से सावधान रहना चाहिए।

बीआरएस ने जो योजनाएं शुरू की और जो विकास किया उसने तेलंगाना की रूपरेखा बदल दी। केसीआर ने कहा अब ये तेलंगाना के लोगों को तय करना है कि वो राज्य के विकास को मजबूती से आगे बढ़ाना चा‍हते हैं या वर्षों से बनी मजबूत व्यवस्था को ध्‍वस्‍त करना चाहते हैं।

प्रजा आर्शीवाद सभा में मुख्‍यमंत्री केसीआर ने दावा किया कि देश में दलितों को लंबे समय से उपेक्षा और दमन का शिकार होना पड़ा है। समाज में दलितों की स्थिति और दशकों से वे जिस दयनीय स्थिति में रह रहे थे, उनकी असलियत जानने के बाद दलित बंधु योजना तैयार की गई। यह योजना एक बड़ा वरदान साबित हुई थी। उन्‍होंने कहा अगर ये ही योजना जवाहर लाल नेहरू के समय में लागू की गई होती तो देश की स्थिति कुछ और होती।

केसीआर ने कहा तेलंगाना राज्य के गठन के लिए हमने संघर्ष किया जिसमें कई युवाओं ने जान गवां दी। उनके बलिदान और संघर्ष से तेलंगाना को अलग राज्‍य का दर्जा मिला। उन्‍होंने दावा कि बीआरएस सरकार की योजनाओं ने राज्य के सर्वांगीण विकास को सुगम बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+