Telangana Election 2023: पालनाडू जिले में इस बार किसका पलड़ा भारी YSRC या TDP? जानिए क्या है समीकरण

Telangana Election 2023: सत्तारूढ़ वाईएसआरसी (YSRC) आगामी विधानसभा चुनाव-2023 में लगातार दूसरी बार पालनाडू जिले की सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों में जीत बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर विपक्षी टीडीपी ने पालनाडू में अपना खोया हुआ गौरव वापस पाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

राज्य में जिलों के पुनर्गठन के बाद, पालनाडू जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पेदाकुरापाडु, चिलकलुरिपेट, नरसरावपेट, सत्तेनपल्ली, विनुकोंडा, गुरजाला और माचेरला शामिल हैं। पिछले चुनाव में YSRC की जीत हुई थी। लेकिन इस बार यहां दोनों पार्टियों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Telangana Election 2023

पालनाडू एक पिछड़ा क्षेत्र है। अब यह वाईएसआरसी का गढ़ बन गया है क्योंकि वाईएसआरसी यहां अल्पसंख्यकों का वोट बैंक जीतने में कामयाब रहा है। जो पहले कांग्रेस के साथ थे।

अपने 'मिशन 175' के हिस्से के तहत वाईएसआरसी ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पालनाडू में शुरू की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं को उजागर करना शुरू कर दिया है। इनमें दाचेपल्ली में एक सरकारी कॉलेज और अस्पताल की स्थापना, चिलकलुरिपेट में ऑटोनगर, नरसरावपेट में नया क्षेत्र अस्पताल, राजमार्गों और सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण शामिल है।

जल संसाधन मंत्री अंबाती रामबाबू और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री विदाडाला रजनी राज्य मंत्रिमंडल में पालनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में हार के बाद, पूर्व मंत्री प्रथिपति पुल्ला राव, जिन्होंने चिलकलुरिपेट से चुनाव लड़ा था, अब यहां उतने एक्टिव नहीं हैं, जिसकी वजह से इस इलाके में टीडीपी की चुनावी संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

पूर्व मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव के निधन के बाद टीडीपी को इस इलाके में काफी नुकसान हुआ है। ये टीडीपी के लिए एक बड़ी क्षति है क्योंकि कोई अन्य नेता इस कमी को भरने में सक्षम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+