Telangana Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की LIST, जानें किस सीट से कौन मैदान में?

कांग्रेस ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 45 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व सांसद मधु गौड़ यक्षी को लाल बहादुर नगर से, पोन्नम प्रभाकर को हुसनाबाद से, कंडी श्रीनिवास रेड्डी को आदिलाबाद से, तुमला नागेश्वर राव को खम्मम से, के राज गोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से मैदान में उतारा है।

Telangana Election 2023

आपको बता दें कि के राज गोपाल रेड्डी सबसे पुरानी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के एक साल से अधिक समय बाद कांग्रेस में लौट आए। एक दिलचस्प कदम में, पार्टी ने क्रिकेटर से नेता बने अज़हरुद्दीन को जुबली हिल्स से मैदान में उतारा है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सांसद रह चुके हैं।

पिछली सूची में, पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनुमाला रेवंत रेड्डी को कोडंगल विधानसभा सीट से, जबकि सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू को मधिरा-एससी सीट से मैदान में उतारा था। रेवंत रेड्डी वर्तमान में मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा लोकसभा सांसद हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कांग्रेस ने कुल 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में 119 विधानसभा क्षेत्र हैं।

उम्मीदवारों के नामों पर हुआ था मंथन
इससे पहले दिन में, कांग्रेस नेतृत्व ने यहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा समिति के सदस्य और पीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी सहित तेलंगाना के नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने बुधवार को तेलंगाना के लिए सीईसी की बैठक भी की थी। कांग्रेस राज्य में बीआरएस सरकार को बदलने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+