Telangana election 2023: कांग्रेस की बांड पेपर गारंटी को BRS सरकार के मंत्री हरीश राव ने बताया 'बेकार कागज'
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के बीच सीधी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार बॉन्ड पेपर पर छह गारंटी लागू करने का आश्वासन दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस उम्मीदवारों का तेलंगाना सरकार के मंत्री और बीआरएस उम्मीदवार टी हरीश राव ने मजाक उड़ाते हुए इस बांड पेपर गारंटी को बेकार कागज बताया है।

बॉन्ड पेपर पर छह गारंटी लागू करने का आश्वासन देने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों का मजाक उड़ाते हुए बीआरएस सरकार के वित्त मंत्री हरीश राव ने कहा कांग्रेस नेता पहले यह जवाब दें कि कर्नाटक में दिए गए इसी तरह के बॉन्ड पेपर का क्या हुआ?
टी हरीश राव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने 23 अक्टूबर को भारत के चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि राज्य सरकार को रायथु बंधी सहायता वितरित करने की अनुमति नहीं दी जाए।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चुनाव से पहले हरीश राव ने कहा कांग्रेस हमेशा किसान विरोधी रही है क्योंकि वो किसानों को फ्री बिजली देने और सिंचाई परियोजनओं का निर्माण करने में विफल रही है। देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी किसानों को फ्री बिजली देने में विफल रही है।
हरीश राव ने याद दिलाया कि बीआर बीआरएस नेताओं ने पानी और बिजली के लिए विधानसभा के सामने धरना दिया तो कांग्रेस को इसकी परवाह तक नहीं हुई। विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस का रवैया यही था. उन्होंने आरोप लगाया, "पीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी एक नेता (एन चंद्रबाबू नायडू पढ़ें) के उत्तराधिकारी हैं, जिन्होंने कहा था कि कृषि एक बेकार व्यवसाय है।












Click it and Unblock the Notifications