Telangana: सीएम का संकट सुलझा, तो अब डॉक्टर एसोसिएशन ने रख दी कांग्रेस के सामने बड़ी मांग
Telangana: तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीआरएस को हराकर सत्ता की कुर्सी अपनी ओर खींच ली। चुनाव में दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी ने भी पूरा जोर लगाया, लेकिन कांग्रेस के रेवंत रेड्डी की चुनावी रणनीतियों ने कांग्रेस की झोली में तेलंगाना को डाल दिया। इसका फल रेवंत रेड्डी को सीएम पद के रूप में मिलता नजर आ रहा है। राज्य के सीएम पद पर गहन मंथन के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगा दी है।
अब 7 दिसंबर को रेड्डी शपथ लेंगे। इस बीच, तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (टी-जूडा) ने कांग्रेस के आगे बडी मांग रख दी है। यह मांग राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को लेकर है। टी-जूडा ने कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया है कि इस बार मेडिकल पृष्ठभूमि वाले बड़ी संख्या में चुने गए नए विधायकों को देखते हुए तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में एक डॉक्टर को नियुक्त किया जाए।

टी-जूडा ने पत्र में की ये मांग
तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (टी-जूडा) ने कांग्रेस नेताओं को पत्र में लिखा कि डॉक्टरों को हेल्थ केयर सिस्टम की पूरी समझ होती है। सालों की ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल अनुभव के कारण, उन्हें पेशेंट केयर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और मेडिकल प्रोफेशन की जटिल गतिशीलता की स्पष्ट जानकारी है।
उनकी एक्सपर्ट ऐसी नीतियां तैयार करने में मदद करती है, जो पेशेंट की भलाई को प्राथमिकता देती हैं और हेल्थ केयर एफिशिएंसी में सुधार करती हैं, जिससे एक हेल्दी स्टेट को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, हम एक डॉक्टर को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने की मांग करते हैं।
डॉक्टर विधायक
हाल ही, में संपन्न विधानसभा चुनावों में जिन 15 डॉक्टरों ने विधायक सीटें हासिल की हैं। इनमें से 11 डॉक्टर कांग्रेस से, तीन बीआरएस से (डॉ एम संजय कुमार, डॉ के संजय और डॉ टी वेंकट राव) और एक बीजेपी से (डॉ पलवई हरीश) विधायक चुने गए हैं। आइए जानत हैं सभी के नाम...
- जनरल सर्जन डॉ. वामशी कृष्णा (विधायक अचम्पेट)
- जनरल सर्जन डॉ. रामचंदर नाइक (विधायक दोर्नाकल)
- जनरल सर्जन डॉ. मुरली नाइक (विधायक महबुबाबाद)
- जनरल सर्जन डॉ. के. सत्यनारायण (विधायक मनाकोंडुरु)
- एमबीबीएस डॉ. मैनमपल्ली रोहित (विधायक मेडक)
- जनरल फिजिशियन डॉ. पर्णिका रेड्डी (विधायक नारायणपेट)
- शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. संजीव रेड्डी (विधायक नारायणखेड)
- एमबीबीएस डॉ. विवेक वेंकटस्वामी (विधायक चेन्नूर)
- आर्थोपेडिक सर्जन डॉ आर भूपति रेड्डी (विधायक निज़ामाबाद ग्रामीण)
- पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. एम रागमयी (विधायक सथुपल्ली)
- डेंटल सर्जन डॉ. कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, एमडी (विधायक नगरकुर्नूल)
- आर्थोपेडिक सर्जन डॉ पलवई हरीश (विधायक सिरपुर)
- हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ टेलम वेंकट राव (विधायक भद्राचलम)
- न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. कल्वाकुंतला संजय (विधायक कोरुतला ग्रामीण)
- नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एम संजय कुमार (विधायक जगतियाल)












Click it and Unblock the Notifications