Telangana: सीएस, DGP पद के लिए शीर्ष अधिकारियों में लॉबिंग, DK शिवकुमार का क्यों आया नाम? जानिए
तेलंगाना में कुछ शीर्ष अधिकारी सीएस और डीजीपी पदों को लेकर कुछ शीर्ष अधिकारियों को लेकर लॉबिंग का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछली बीआरएस शासनकाल के दौरान शीर्ष पदों पर रहे ऑफीसर्स सीएस, डीजीपी पदों के लिए कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार के संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो डीके शिवकुमार से अधिकारियों ने सीएम ए रेवंत से सामने उनकी बात रखने के लिए डीके से अनुरोध किया है।
सरकार बदलने के साथ तेलंगाना में बीआरएस शासन के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नौकरशाह अब फिर से सरकार के नजदीक आने के होड़ में हैं। सूत्रों के मुताबकि दो शीर्ष अधिकारियों ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से संपर्क किया है। जिन्होंने डीकेएस से संपर्क किया उनमें से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, जबकि दूसरे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

दावा किया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों की नजर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर है। इसके लिए दोनों अधिकारियों ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के करीबियों से संपर्क किया है। एक रिपोर्ट में सीएम रेवंत रेड्डी के सूत्रों को हवाले से कहा गया कि उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्णय नहीं लिया है।
कौन से अधिकारी वरिष्ठता सूची में आगे
तेलंगाना में 1989 बैच की आईएएस ऑफीसर शांति कुमारी मुख्य सचिव के अलावा वरिष्ठता के अनुसार, 1989 बैच के डॉ शशांक गोयल इस पद की कतार में हैं। उनके बाद सुनील शर्मा (1990 बैच), के रामकृष्ण राव (1991 बैच) और अरविंद कुमार (1991 बैच) हैं। ये सभी अधिकारी विशेष मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं. इनमें से दो अधिकारी शीर्ष पद पाने के लिए काफी उत्सुक बताए जा रहे हैं। जबकि वर्तमान डीजीपी रवि गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पूर्ववर्ती अंजनी कुमार भी उसी बैच से थे। अगली पंक्ति में राजीव रतन और सीवी आनंद हैं, दोनों 1991 बैच के हैं और दोनों महानिदेशक पद पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications