Revanth Reddy: तेलंगाना चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है
Telangana Congress President Revanth Reddy detain: तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मंगलवार (17 अक्टूबर) को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद के गन पार्क से हिरासत में लिए गए हैं।
रेवंत रेड्डी को जब पुलिस ने जा रही थी तो कार्यकर्ता पुलिस जुल्म बंद करो, बंद करो का नारा लगा रहे थे। वहीं हिरासत में जाने से पहले रेवंत रेड्डी ने भी पुलिस जुल्म बंद करो का नारा लगाया।

तेलंगान चुनाव को लेकर ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। तेलंगान में पूरे राज्य में 30 नवबंर को एक ही चरण में वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।
हिरासत में लिए जाने के बाद रेवंत रेड्डी के अधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर सीएम केसीआर के पर निशाना साधा गया। ट्वीट में लिखा गया, 'केसीआर में बिना पैसे और शराब बाटें, लोगों से वोट मांगने की हिम्मत नहीं रखते हैं। अगले चुनाव में केसीआर ने पैसा और शराब के दम पर वोट लेने की ठान ली है। केसीआर में अमर स्तूप के पास शपथ लेने की हिम्मत नहीं है... इससे साफ है कि केसीआर अगले चुनाव में पैसे और शराब देकर वोट लेने में विश्वास करते हैं...सतर्क रहें तेलंगाना के लोग।'
तेलंगाना कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, निलंबित किए गए ये नेता
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के सचिव कुरुवा विजय कुमार को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ आरोप लगाने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद तेलंगाना कांग्रेस इकाई के भीतर बढ़ती आंतरिक कलह के बीच, विजय कुमार ने रेवंत रेड्डी पर गडवाल विधानसभा टिकट 10 करोड़ रुपये में एक गैर-कांग्रेसी नेता को बेचने का आरोप लगाया था। दिसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications