दोपहर में कांग्रेस छोड़ी, शाम को बीजेपी छोड़ फिर वापस आईं

हैदराबाद। तेलंगाना में गुरुवार को राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी से बदलाव दिखाई दिया जब केवल 10 घंटे के अंदर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की पत्नी की घर वापसी हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी. दामोदर राजनरसिम्हा की पत्नी पद्मिनी रेड्डी ने सुबह पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी की सदस्यता ले ली थी लेकिन गुरुवार देर रात फिर से उनकी कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई।

10 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौटीं पद्मिनी रेड्डी

10 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौटीं पद्मिनी रेड्डी

पद्मिनी रेड्डी, तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी दामोदर राजनरसिम्हा की पत्नी हैं। राजनरसिम्हा अविभाजित आंध्र प्रदेश राज्य में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। एन. किरन कुमार रेड्डी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राजनरसिम्हा आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम थे। पद्मिनी के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी बहुत किरकिरी हो रही थी।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुई थीं शामिल

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुई थीं शामिल

उनकी पत्नी के कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने के कारण पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन देर रात पद्मिनी ने कांग्रेस में वापसी करते हुए कहा कि उनके बीजेपी में जाने से पार्टी के कार्यकर्ता निराश थे और इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला लिया। गुरुवार दोपहर में तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने पद्मिनी रेड्डी को पार्टी सदस्यता दिलाई थी और उनकी जमकर तारीफ की थी।

तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने हैं चुनाव

तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने हैं चुनाव

लेकिन बीजेपी को झटका तब लगा जब पद्मिनी रेड्डी 10 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं। वहीं, बीजेपी ने अपनी सफाई में कहा कि पार्टी पद्मिनी रेड्डी के फैसले का सम्मान करती है। तेलंगाना बीजेपी के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि रेड्डी ने बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताई थी और पार्टी महिला सशक्तिकरण को तरजीह देती है। वे उनके फैसले का सम्मान करते हैं। बता दें कि दामोदर राजनरसिम्हा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मेनीफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष हैं। तेलंगाना की 119 सीटों पर 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+