तेलंगाना: कांग्रेस ने सु थिरुनावुक्करासर को विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक किया नियुक्त
Telangana Aseembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में जोरों से तैयारी चल रही है। चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच कांग्रेस ने नए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
सु.थिरुनावुक्करासर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कर्नाटक जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा हुआ है। इसको लेकर उन्होंने तेलंगाना में भी कर्नाटक मॉडल को लागू किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में सु. थिरुनावुक्कारासर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। एआईसीसी के आधिकारिक लेटर हेड पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति की घोषणा की है।
Su.Thirunavukkarasar appointed as the AICC Observer for the ensuing Assembly election in Telangana. pic.twitter.com/g5caGOXl3i
— ANI (@ANI) October 17, 2023
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन पर विवाद, सड़कों पर उतरे पार्टी सदस्य, लगाए गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications