'कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता...', CM रेवंत रेड्डी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

CM Revanth Reddy News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर शक जताया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के अंदर बालाकोट एयरस्ट्राइक करने के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'राजनीतिक लाभ' लेने की कोशिश का आरोप लगाया है।

शुक्रवार (10 मई) को तेलंगाना में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशना साधते हुए कहा कि, उन्हें संदेह है कि बालाकोट एयरस्ट्राइक हुआ या नहीं। उन्होंने कहा, कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता कि आखिर क्या हुआ था।

CM Revanth Reddy News

सीएम रेवंत रेड्डी बोले- मोदी के लिए, सब कुछ राजनीतिक है

पुलवामा हमले को रोकने में 'विफल' होने और केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, ''मोदी के लिए, सब कुछ राजनीतिक है। सब कुछ चुनाव जीतने के बारे में है। उनकी सोचने का तरीका देश के लिए अच्छा नहीं है। देश को मोदी और भाजपा से छुटकारा पाने का समय आ गया है। उनसे कुछ भी पूछा जाएगा तो वह 'जय श्री राम' के साथ जवाब देते हैं। वे पुलवामा हमले को रोकने में विफल रहे हमारा खुफिया नेटवर्क क्या कर रहा था?"

CM रेवंत रेड्डी बोले- कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता कि एयर स्ट्राइक हुआ?

सीएम रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि पीएम मोदी ने पुलवामा हमले और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की जवाबी कार्रवाई से राजनीतिक और चुनावी लाभ उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ''मोदी-जी ने पुलवामा घटना के बाद हवाई हमलों से राजनीतिक और चुनावी लाभ उठाने का प्रयास किया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, आप क्या कर रहे थे? आपने ऐसा क्यों होने दिया? आपने देश की आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईबी और रॉ जैसी एजेंसियों की मदद क्यों नहीं ली? क्या आपकी विफलता थी। कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता कि एयर स्ट्राइक हुआ? जैसा कि दावा किया गया था, अगर देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हमारे पास होती, तो हम इसे किसी के हाथों में नहीं छोड़ते।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+