तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की UPSC अध्यक्ष के साथ मुलाकात, टीएसपीएससी को मजबूत बनाने पर चर्चा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी से मुलाकात की और यूपीएससी की तर्ज पर राज्य लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी भी थे। तेलंगाना सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) को मजबूत बनाने पर यूपीएससी अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा की।

Telangana CM Revanth Reddy meets UPSC chairman, seeks cooperation to strenghten TSPSC

सीएम ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए यूपीएससी की प्रशंसा की और यूपीएससी की तर्ज पर तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) स्थापित करने की तेलंगाना सरकार की मंशा व्यक्त की। चर्चा टीएसपीएससी में सुधार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने पर हुई।

सीएम रेड्डी ने यूपीएससी की भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की और टीएसपीएससी के लिए नई प्रक्रियाओं को अपनाने में आयोग का सहयोग मांगा। यूपीएससी अध्यक्ष ने समर्थन का आश्वासन दिया और योग्यता आधारित नियुक्तियों के महत्व पर जोर दिया। सीएम रेवंत रेड्डी ने मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर हैदराबाद में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रक्षा भूमि के हस्तांतरण पर चर्चा की।

बैठक से एक दिन पहले उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा था, "हम पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए यूपीएससी की तर्ज पर टीएसपीएससी के पुनर्गठन के बारे में यूपीएससी प्रमुख के साथ चर्चा करेंगे।" उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था, 'तेलंगाना में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या है। पिछली सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही... उसने जो थोड़ी बहुत भर्तियां कीं, वे पेपर लीक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं।'

साल 2023 में टीएसपीएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से राज्य में हड़कंप मच गया था। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने तत्कालीन भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+