पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे तेलंगाना और आंध्र के सीएम
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अब से कुछ देर बाद शुरू होगा। इस बीच खबर आ रही है कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में केसीआर के भाग लेने के एक घंटे बाद ये खबर आ रही है।

दोनों नेताओं के दोपहर 2 बजे विजयवाड़ा से उड़ान भरने की उम्मीद थी। हालांकि, केसीआर और डीएमके नेता एमके स्टालिन जगन मोहन रेड्डी द्वारा अमरावती में आयोजित लंच पर मेहमान थे। केसीआर के दो करीबी सूत्रों ने दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री की उड़ान को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से नई दिल्ली में शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच उतरने की मंजूरी नहीं मिल रही थी।
सीएमओ ने उम्मीद की थी कि शपथ ग्रहण समारोह पहले समाप्त हो जाएगा। लेकिन देरी के कारण अब दिल्ली में विमान लैंड करने की मंजूरी नहीं मिलेगी। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली से उड़ान भरने के बजाय केसीआर विजयवाड़ा से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।
केरल के सीएम पिनराई विजयन और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी अलग-अलग कारणों से इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं। पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह कुछ देर में शुरू होगा। पीएम मोदी के साथ कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके बाद उनके मंत्रालयों का बंटवारा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications