तेलंगाना: मुख्यमंत्री बनने के बाद केसीआर ने बेटे केटीआर को सौंपी पार्टी की कमान
हैदराबाद। तेलंगना विधानसभा चुनावों में टीआरएस को जबरदस्त बहुमत मिला। इसके साथ ही वह लगातार दूसरी बार सत्ता पाने में सफल रही। के चंद्रशेखर राव के शपथ लेने के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी, कि वह पार्टी की कमान अपने बेटे के.टी. रामा राव को सौंप सकते हैं। अब के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को राज्य की कमान संभालने के बाद अपने बेटे के.टी. रामा राव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि, केसीआर ने यह कदम आगे आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उठाया है। जिससे वह राष्ट्रीय राजनीति में अपनी साख बना सकें। मुख्यमंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के संघीय मोर्चे बनाने को योजना की बना रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपनी रणनीति का ऐलान करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अपनी योजना के अनुसार, पार्टी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी केटीआर को सौंपी है जो सबसे भरोसेमंद व्यक्ति हैं। बयान में कहा गया, 'मुख्यमंत्री केसीआर का दृढ़ता से मानना है और उन्हें भरोसा है कि केटीआर के काम करने की शैली, प्रतिबद्धता और नेतृत्व करने का गुण आने वाले दिनों में पार्टी को कुशल और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में मदद करेंगे'












Click it and Unblock the Notifications