ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बोले चंद्रशेखर राव, 2019 में पार्टियां नहीं बनेगा जनता का तीसरा मोर्चा
कोलकाता। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद तीसरे मोर्चे के गठन के संकेत दिए हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार को राव ने ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद कहा कि जनता 2019 में तीसरे मोर्चे के बारे में सोच रही है लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि ये मोर्चा भारत के लोगों का होगा ना कि सिर्फ कुछ राजनीतिक पार्टियों का। उन्होंने कहा कि देश को विकल्प की जरूरत है और देश के ही लोग ही तीसरे मोर्चा को तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चली आ रही परंपराओं से इतर जनता के एजेंडे पर काम करना चाहते हैं और जनता के एजेंडे पर ही तीसरे मोर्चा का प्रस्ताव है।

ममता बोलीं- ये तो शुरुआत है
आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि ये एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में लगातार सबसे मिलते रहना चाहिए, देश की तरक्की के लिए ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग लोगों के साथ काम करते रहना चाहिए। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुखों के बीच ये मुलाकात पहले से तय थी। पहले ही माना जा रहा था कि तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर दोनों नेता बैठक में बात करेंगे।

चंद्रशेखर की बात का किया था बनर्जी ने समर्थन
तेलंगाना के सीएम केसी राव ने कुछ समय पहले कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी दलों को एक साथ आकर नया मोर्चा बनाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी केसी राव के सुझाव का समर्थन किया था। ममता बनर्जी ने कहा था कि वो राव की राय से सहमत हैं और इस फैसले के साथ हैं। इस के बाद उनके बीच मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ।

भाजपा को रोकने की कोशिश!
पिछले काफी समय से ममता बनर्जी लगातार भाजपा के मुकाबले के लिए विपक्ष के साथ आने की बात कहती रही हैं। वो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के नेताओं से भी इसको लेकर सोचने के की बात कहती रही हैं। वहीं राव भी तीसरे मोर्चे की वकालत करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications