तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने किया साफ- नहीं हैं वो किसी गुट के साथ, जानें किस मुद्दे पर खींचा हाथ
केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में और दिल्ली सेवा विधेयक के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में संख्या बल जुटाने के विपक्ष के प्रयासों बीच इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी... न तो 'इंडिया' के साथ, न ही विपक्षी गुट के साथ, न ही भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ।

बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केसीआर ने साफ किया कि बीआरएस अकेली नहीं है क्योंकि उसके समान विचारधारा वाले साझेदार हैं।
तेलंगाना राज्य जहां पर इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है, इस तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को ऐसा बयान दिया है जिसके बाद विपक्षी गठबंधन को मायूसी हाथ लगी है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,चंद्रशेखर राव ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ना तो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के साथ है और ना न ही भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ है।
बता दें विपक्ष के विशालकाय गठबंधन इंडिया नेशनल डेवलेपमेंट इनक्लूसिव एलाइंस (INDIA) मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही विपक्षी गठबंधन दिल्ली सेवा विधेयक के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में अधिक संख्या बल की कवायद कर रहा है।
तेलंगाना सीएम ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देने के साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा "यह INDIA क्या है? उन्होंने (कांग्रेस) 50 वर्षों से अधिक समय तक देश पर शासन किया और कोई भी नहीं ला सके देश में बदलाव। देश बदलाव का आह्वान कर रहा है।"'












Click it and Unblock the Notifications