'विधायकों की खरीद-फरोख्त' का KCR ने जारी किया Video, भाजपा पर कुछ यूं साधा निशाना

'विधायकों की खरीद-फरोख्त' का KCR ने जारी किया Video, भाजपा पर कुछ यूं साधा निशाना

K. Chandrashekar Rao: विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामले तेलंगाना (Telangana) में तूल पकड़ता जा रहा है। तो वहीं, तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री और TRS प्रार्टी के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव (K.Chandrashekar Rao) ने एक वीडियो जारी कर BJP को आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा है। दरअसल, गुरुवार को केसीआर ने मुनुगोड़े में एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'रिश्वत देने और विधायकों को खरीदने' की राजनीति को पीएम प्रोत्साहित करते हैं।'

K. Chandrashekar Rao

केसीआर (KCR) ने इस दौरान मीडिया के सामने एक के बाद एक कई ऐसे वीडियो पेश किए। इन वीडियो के माध्यम से उन्होंने ये दावा किया कि बीजेपी (BJP) ने कुछ दिन पहले उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फुटेज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, न्यायाधीशों, हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सभी सीएम, डीजीपी और मीडिया हाउस को भी भेजी जाएगी। केसीआर ने कहा कि भाजपा नेताओं को राज्य सरकार गिराने के लिए टीआरएस विधायकों को रिश्वत की पेशकश नहीं करनी चाहिए थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना सीएम केसीआर ने कहा, 'आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बीजेपी पूरे देश को तबाह कर रही है, घटिया राजनीति कर रही है और फेक न्यूज़ फैला रही है।' इस दौरान उन्होंने कहा कि 'जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और बांग्लादेश पर जीत हासिल की, तो उन्होंने आपातकाल लागू करके एक छोटी सी गलती की। यह उन्हें महंगा पडा था।' इससे पहले भी मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने विधायकों को खरीदने की कोशिश करने को लेकर बड़ा बयान दिया था।

ये भी पढ़ें:-

दरअसल, उन्होंने दावा किया था कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने टीआरएस के चार विधायकों खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों ने 20 बार गृहमंत्री अमित शाह तो 2 बार पीएम मोदी का नाम लिया। बताया कि बातचीत के दौरान उनकी पार्टी के विधायकों से कहा गया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ईडी और इनकम टैक्स की सिक्योरिटी के साथ-साथ उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। केसीआर ने कहा था कि, 'आज मैं अपने उन्हीं विधायकों के साथ एक मंच पर हूं। इससे इतना तो साफ होता है कि हमे कोई तोड़ नहीं सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+