'फालतू टिप्पणी की तो काट देंगे जुबान', बीजेपी नेताओं को तेलंगाना सीएम की चेतावनी
नई दिल्ली, 07 नवंबर: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। साथ ही तेलंगाना के बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई उन पर फालतू की टिप्पणी करेगा, तो वो उसकी जुबान काट देंगे। इसके अलावा सीएम ने अरुणाचल प्रदेश में हुई चीनी सेना की घुसपैठ का भी मुद्दा उठाया।
Recommended Video

हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर झूठ बोला है, कच्चे तेल की कीमतें 2014 में 105 अमेरिकी डॉलर थीं। अब वो 83 अमेरिकी डॉलर है, लेकिन बीजेपी ने जनता से झूठ बोला कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। नए कृषि कानूनों पर उन्होंने कहा कि हम उन किसानों का समर्थन करेंगे जो तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि पिछले 7 सालों में बीजेपी ने क्या किया है? भारत की जीडीपी बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी कम है। इसके अलावा केंद्र ने बेवजह टैक्स बढ़ाए। अगर आप (बीजेपी नेता) हम पर अनावश्यक टिप्पणी करते हैं तो हम आपकी जुबान काट देंगे। अरुणाचल प्रदेश में चीन हम पर हमला कर रहा है लेकिन केंद्र ने कोई कार्रवाई नहीं की।
तेलंगाना ने नहीं कम किया टैक्स
दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती की। इसके बाद यूपी समेत कई राज्यों ने भी दाम घटा दिए, लेकिन तेलंगाना सरकार ने अपने स्तर पर कोई कटौती नहीं की। इसके पीछे वो बजट गड़बड़ हो जाने का हवाला दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications