सीएम की बेटी को पंचर बनाने वाले से हुआ इश्क, अब शादी की जिद

हैदराबाद। सच ही कहते हैं कि प्यार में जाति-धर्म, अमीरी-गरीबी नहीं देखी जाती। और वैसे भी जब प्यार हो जाता है तो प्यार करने वालों को कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना में सामने आया है। जी हां यहां के सीएम चंद्रशेखर राव की 19 वर्षीय बेटी प्रत्युषा को साइकिल पंचर की दुकान पर काम करने वाले 29 वर्षीय एक युवक से प्यार हो गया है और वो उससे शादी करने की जिद़ पर अड़ी है। प्रेमी जोड़ों को इज़हार ए इश्क के लिए कुछ घंटे किराए पर कमरा देगा 'स्टेअंकल'

Telangana CM adopted daughter Pratyusha in love with cycle mechanic
घनचक्कर में फंसे मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना पुलिस को यह तय करने का काम सौंपा है कि वो लड़का उनकी लड़की के लायक है या नहीं। जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं हाईकोर्ट ने प्रत्यूषा से अपनी पढ़ाई खत्म करने की गुजारिश की है, पर वह अपनी बात पर अटल है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि प्रत्यूषा सीएम चंद्रशेखर राव की गोद ली हुई बेटी है। मिस्ड कॉल से हुआ प्यार फेसबुक पर हुआ दीदार और फिर...

कौन है प्रत्यूषा

19 साल की प्रत्यूषा को सीएम चंद्रशेखर राव ने पिछले साल ही 7 जुलाई को गोद लिया था। प्रत्यूषा हैदराबाद के एलबी नगर में रहती थी। उसकी सौतेली मां उसका शोषण करती थी। पिछले साल जब यह मामला चंद्रशेखर राव के सामने आया था उस वक्त प्रत्यूषा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और कटे के निशान थे।

प्रत्यूषा ने बताया था कि उसकी मां उसे कई महीनों से प्रताडि़त कर रही है। हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उसकी जिम्मेदारी ली थी जिसके बाद सीएम राव ने घोषणा की थी कि वह प्रत्यूषा को गोद लेकर उसकी देखभाल करेंगे

साइकिल की दुकान पर काम करता है प्रत्यूषा का प्रेमी

मेडिकल की पढ़ाई के दौरान प्रत्यूषा को साइकिल की दुकान पर काम करने वाले वेंकेट से प्यार हो गया। हैदराबाद में रहने वाले वैंकेट ने बताया कि वह पहली बार हॉस्पिटल में ही प्रत्यूषा से मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+