Bandi Sanjay: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय को पुलिस ने लिया हिरासत में
Bandi Sanjay: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय को देर रात पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया है। भाजपा ने इस कार्रवाई के खिलाफ आज प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Bandi Sanjay: तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बांदी संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बांदी संजय को करीमनगर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया है। बांदी संजय को नालगोंडा जिले के बोम्माला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। बांदी संजय को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश भाजपा के महासचिव परमेंदर रेड्डी ने कहा कि आखिर इतनी रात को बांदी संजय को हिरासत में लेने की क्या जरूरत थी। आखिर उनपर क्या केस है, उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया है, किसी ने हमे इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। इसकी वजह यह है कि बांदी संजय लगातार प्रदेश की केसीआर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, केसीआर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ कल (बुधवार) को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे। रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष को गैरकानूनी रूप से उनके घर से गिरफ्तार किया है।
दरअसल बांदी संजय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें अपनी पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री सार्वजनिक करनी चाहिए। इस बयान के बाद बांदी संजय को बीती रात हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद बांदी संजय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देर रात ऑपरेशन में उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि भारती राष्ट्र समिति राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है,मुझे इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि मैंने सत्तारूढ़ दल से सवाल पूछा है।
बांदी संजय ने कहा कि बीआरएस डरी हुई है। पहले इन लोगों ने मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका, अब देर रात में मुझे गिरफ्तार कर लिया है। मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने बीआरएस सरकार से सवाल किया, क्या यह गलत है। अगर मैं जेल भी चला जाता हूं तो बीआरएस से सवाल पूछना मत बंद कीजिए। भारत माता की जय, जय तेलंगाना। इससे पहले बांदी संजय ने तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्वि कमीशन का पेपर लीक होने और कक्षा 10वीं का पेपर लीक होने पर केसीआर और उनके बेटे केटी रामा राव का कैबिनेट से इस्तीफा मांगा था। उन्होंने पेपर लीक के लिे इन दोनों को जिम्मेदार ठहराया था।












Click it and Unblock the Notifications