तेलंगाना BJP अध्‍यक्ष बंदी संजय के बेटे का छात्र के साथ मारपीट करते हुए वीडियो हुआ वायरल, दर्ज हुआ केस

तेलंगाना BJP अध्‍यक्ष बंदी संजय के बेटी बंदी भगीरत का छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं भाजपा ने इसे सत्‍तारुढ़ पार्टी की साजिश बताया है।

bandi

हैदराबाद के एक निजी कॉलेज में एक क्‍लासमेट के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ कल मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जममकर वायरल हुआ था। वहीं अब कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर बंदी साई भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बता दें कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय के बेटे बंदी साई भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं। तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा हमने जांच अपने हाथ में ली। बंदी साई भागीरथ द्वारा साथी छात्र की पिटाई के वायरल वीडियो पर को नोटिस जारी किया जाएगा।

वायरल वीडियो में भागीरथ कॉलेज कैंपस में अपने क्‍लामेट श्रीराम को बार-बार थप्पड़ मारते नजर आ रहा है। वीडियो में एक और छात्र जो भागीरथ का दोस्त वो भी छात्र के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में भागीरथ छह अन्य छात्रों के साथ श्रीराम को हॉस्‍टल के कमरे में गाली और पिटाई करते हुए दिखाया गया है। भगीरथ, अन्य पुरुषों से घिरे हुए, श्रीराम के चेहरे पर मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहा है।

वहीं बेटे के खिलाफ तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने अपने बेटे के बचाव में एक बयान जारी किया है।बंदी संजय ने कहा कि तेलंगाना सीएम केसीआर हमारे परिवार के खिलाफ साजिश कर रहे है। बंदी संजय ने दावा किया कि ये घटना दो महीने पुरानी है। उन्‍होंने कहा मेरे बेटे के बैच मेट ने एक लड़की जिसे मेरा बेटा बहन मानता है उसे मैसेज करके परेशान किया। उसने अपने बैचमेट से झगड़ा किया जब उसने पाया कि उसके फोन से लड़की का नंबर ले लिया था। उन्‍होंने दावा किया कि मामला सुलझ चुका है।

वहीं तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने आरोप लगाया कि यह मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की राजनीतिक तौर पर नंबर बढ़ाने के लिए की ये एक साजिश थी। उन्‍होंने कहा छात्र लड़ते हैं और समझौता करते हैं, उन्हें बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। मुख्यमंत्री के कहने पर विश्वविद्यालय द्वारा शिकायत दर्ज की गई क्योंकि वह मुझे चुप कराना चाहते हैं।

Recommended Video

    Telangana: किसान ने फसल को बचाने के लिए 'भालू' को दी नौकरी,15 हजार देता है सैलरी | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा प्रमुख ने कहा मेरे बेटे के बैच मेट ने एक लड़की को देर रात एसएमएस करके परेशान किया। लड़की मेरे बेटे को बड़ा भाई मानती है और उसने उसके साथ घटना साझा की। बाद में, मेरे बेटे ने पाया कि उसके बैच मेट ने उसके मोबाइल से बिना उसकी जानकारी के लड़की का नंबर ले लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+