तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने कहा, पार्टी समर्थकों पर किसी ने उंगली उठाई तो हाथ काट देंगे

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की धमकी, पार्टी समर्थकों पर किसी ने उंगली उठाई तो हाथ काट लेंगे

नई दिल्ली। तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष और करीमनगर के सांसद बंडी संजय कुमार ने कहा है कि पार्टी समर्थकों को कोई परेशान करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसी ने पार्टी के कार्यकर्ता की ओर उंगली भी उठाई तो हम उसका हाथ काट देंगे। भाजपा नेता ने मंगलवाार को हैदराबाद के अलवल में एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान ये कहा है।

तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंगलवार को अलवान में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि पुराने हैदराबाद में बीजेपी समर्थकों और हिंदुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनको परेशान किया जा रहा है। जो भाजपा का समर्थक है, उसकी रक्षा भारतीय जनता पार्टी करेगी। अगर कई भाजपा समर्थकों पर उंगली उठाएगा तो हम उसका हाथ काट देंगे।

तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार अक्सर अपने बयानों को लिए चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर लोगों को ऐसे देख रहे हैं, जैसे किसी भिखारी को देखा जाता है। उन्होंने कहा था कि केसीआर अपने आपको तानाशाह बताने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+