केसीआर के आरोप के बाद तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने मंदिर में जा कर गीले कपड़ों में खाई कसम
Telangana BJP President Bandi Sanjay: तेलंगाना में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके मद्देनजर यहां राजनीतिक पार्टियां अपना चुनावी दांव खेलना शुरू कर दिया है। तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष पर सत्ता पर काबिज तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। इस आरोप के बाद भाजपा अध्यक्ष ने बंदी संजय ने मंदिर में जाकर अपने ऊपर पानी डालकर गीले कपड़ों में कसम खाई कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है।
Recommended Video


जानें भाजपा अध्यक्ष ने क्या कसम खाई
तेलंगाना में भाजपा नेता ने प्रतिज्ञा लेने के लिए पहले अपने ऊपर घड़े से पानी डाला और गीले कपड़ों में मंदिर के अंदर गए और उन्होंने कसम खाई कि राज्य की तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार को गिराने के लिए विधायकों को रिश्वत देने के किसी भी प्रयास में वो शामिल नहीं है।
बंदी संजय ने केसीआर पर लगाया ये आरोप
बंदी संजय ने केसीआर को जवाब देते हुए कहा विधायक खरीद के आरोप मुख्यमंत्री द्वारा "पटकथा, निर्देशित और निर्मित" थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी आरोप लगाया कि लीक किए गए ऑडियो टेप के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
केसीआर शपथ लेने के लिए नहीं आए
भाजपा नेता ने सवाल किया, केसीआर मेरी चुनौती के बाद कसम खाने के लिए मंदिर में नही आए। विधायकों के कॉल रिकॉर्ड डालने उन्हें डालने दो अपने आप सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि ऑडियो रिलीज करने में दो दिन क्यों लगे?
केसीआर का भी 'इंतजार' किया
बता दें वीडियो में नजर आ रहा है कि तेलंगाना के भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने खुद पर पानी डाला और मंदिर के पुजारी के सामने एक घोषणा की और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव उर्फ केसीआर का भी 'इंतजार' किया क्योंकि उन्होंने ऐसी कसम खाने की चुनौती दी थी।
केसीआर को चुनौती दी थी
केसीआर को चुनौती दी थी कि वह मंदिर जाएं और गीले कपड़ों में देवता के सामने शपथ लें ताकि यह साबित हो सके कि वह इस आरोप पर कायम हैं कि उनके विधायकों को खरीदने का प्रयास किया गया था।
जहां है ये मंदिर वहां होने है उपचुनाव
महत्पर्वू बात ये है कि वाहे यादाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा पुनर्निर्मित मंदिर है। ये मंदिर मुनुगोड़े के बहुत करीब fस्थित है जहां गुरुवार को प्रमुख उपचुनाव होंगे। इसलिए माना जा रहा कि लोगों का ध्यान भाजपा की ओर खींचने के लिए तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने मंदिर में जाकर ये कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications