SSC पेपर लीक मामला: तेलंगाना BJP अध्यक्ष बंदी संजय गिरफ्तार, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
Bandi Sanjay Kumar Arrested: एसएससी पेपर लीक मामले में तेलंगाना BJP के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Telangana BJP Chief Arrested: तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को एसएससी हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित लीक होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य की यात्रा से पहले करीमनगर में उनके आवास से हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ है।तेलंगाना सरकार के इस कदम से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।
किस मामले में हुई गिरफ्तारी
वारंगल में मंगलवार, 4 अप्रैल को हिंदी परीक्षा के लिए एसएससी (सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट) का प्रश्न पत्र कथित तौर पर परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद लीक हो गया था। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के बाद हिंदी का पेपर लीक हो गया था और इसकी तस्वीरें पूर्व पत्रकार और बीजेपी कार्यकर्ता बूराम प्रशांत ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मामले के मुख्य आरोपी के भाजपा से संबंध होने के कारण पुलिस ने बंदी संजय (Bandi Sanjay Kumar) को हिरासत में ले लिया है।
भाजपा नेता समेत तीन पर मामला दर्ज
जांच के दौरान, चालक मौतम शिव गणेश, पूर्व पत्रकार और वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता बूराम प्रशांत और एक 16 वर्षीय लड़के के रूप में पहचाने गए। तीन लोगों को कमलापुर पुलिस ने पकड़ा और तेलंगाना की धारा 5 (सार्वजनिक परीक्षा कदाचार और अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।
बंदा संजय की गिरफ्तारी पर अभी आधिकारिक बयान नहीं
बंदी संजय (Bandi Sanjay) की गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया और आज वारंगल अदालत में पेश किया जाएगा। एक दिन पहले तीन अप्रैल को एसएससी के एक अन्य विषय का प्रश्नपत्र भी कथित तौर पर लीक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications