Exit poll 2023: पांच राज्यों में कांग्रेस की सीटों पर क्या बोले भाजपा के पुराने साथी संजय राउत?

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हो चुकी है। एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुराने साथी संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि कांग्रेस को किसी एग्जिट पोल की जरुरत नहीं है। इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) के अच्छे दिन आ गए हैं।

दरअसल, अभी तक तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं ज्यादातर में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। जब की कुछ पोल्स में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। अब इन पोल्स पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के अच्छे दिन आ चुके हैं। इसके लिए हमें किसी एग्जिट पोल के नतीजों के प्रमाण की जरुरत नहीं है।'

Telangana Elections

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की जीत इंडिया (इंडी अलायन्स) की जीत होगी। कांग्रेस सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है और अगर एग्जिट पोल्स में वो जीत रही है तो इसका सीधा अर्थ है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) जीत दर्ज कर रही है।

बता दें, संजय राउत की कार पर गुरुवार, 30 नवंबर को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। हालांकि, जिस वक्त ये हमला हुआ तब वो कार के अंदर मौजूद नहीं थे। हमले में संजय राउत की गाड़ी का शीशा टूट गया था। संजय राउत ने कुछ समय पहले चुनाव आयोग को पिंजरे में बंद तोता बताया था। वो अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। शिवसेना को इंडी अलान्स का हिस्सा बनाने में संजय राउत ने अहम भूमिका निभाई थी।

2014 में तेलंगाना आंध्र प्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था। तेलंगाना के अलग राज्य बनने के बाद से ही के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली बीआरएस सत्ता में बनी हुई है। 2023 असेंबली इलेक्शन में लगातार बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ सत्ताधारी बीआरएस जीत के दावे कर रही है। एग्जिट पोल आने के बाद से कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। अब इंडी अलायन्स (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट एन्क्लूसिव अलायन्स) के सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) भी तेलंगाना में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। संजय राउत ने सीधे तौर पर कांग्रेस की जीत को इंडी अलायन्स की मजबूती से जोड़ते हुए इसे गठबंधन की जीत बताया है।

जैसा की आप जानते हैं, 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर को कुल 119 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। यहां सरकार बनाने के लिए जादुई आकड़ा 60 सीटों का है। एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए क्या बीआरएस तीसरी बार सत्ता में आएगी या कांग्रेस बाजी मारेगी इसका फैसला रविवार को फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

यह देखें: Telangana Exit Poll 2023: 2019 वाली हवा चली तो BRS, Congress, BJP को मिलेंगी कितनी सीटें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+