सिरकिल्ला विधानसभा सीट: टीआरएस से के तर्का रामा राव मैदान में, कांग्रेस से मिलेगी कड़ी टक्कर
सिरकिल्ला। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सिरकिल्ला की सीट पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट से टीआरएस ने के तर्का रामा राव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर इनको कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी से भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है। सिरकिल्ला विधानसभा सीट पर नजर डाले तो 1957 से लेकर पिछले 13 विधानसभा चुनावों तक सिरकिल्ला विधानसभा से कांग्रेस 3, तेदेपा 1, तेरास 2 और अन्य पार्टियों को 7 बार जीत मिली है।

वही जनसंख्या पर नजर डाले तो 293404 है। यहां की 72 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण है और 28 प्रतिशत जनसंख्या शहर में निवास करती है। धार्मिक समूह की बात करें तो 95 प्रतिशत हिन्दू हैं और 4 प्रतिशत मुस्लिम हैं। सामाजिक समूह की बात करे तो 16.65 प्रतिशत अनुसूचित जाति है जबकि 4.87 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है। साक्षरता दर 64 प्रतिशत है। पुरुष मतदाताओं की बात करें तो वो 49.42 प्रतिशत है जबकि महिला मतदाता 50.58 प्रतिशत है। 1023 लिंग अनुपात है।
यह भी पढ़ें- मुशीराबाद विधानसभा सीट: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण मैदान में, टीआरएस से मिलेगी कड़ी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications