जुलबी हिल्स विधानसभा सीट: आमने-सामने हैं तीन दिग्गज, श्रीधर को टक्कर देंगे पी विष्णुवर्धन रेड्डी
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 में सिकंदराबाद जिले के अंतर्गत आने वाली जुबली हिल्स सीट पर भी सबकी नजर टिकी हुई है। फिलहाल इस सीट पर टीडीपी का कब्जा है। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने यहां से श्रीधर रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि टीआरएस ने मगंती गोपीनाथ और कांग्रेस ने पी विष्णुवर्धन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

इस सीट की बात करें तो 2009 से लेकर पिछले 2 विधानसभा चुनावों तक जुबली हिल्स विधानसभा से कांग्रेस 1 तथा तेदेपा 1 बार जीत हासिल कर चुकी है। इस सीट की कुल जनसंख्या 326719 है। यह सीट पूरी तरह से 100 प्रतिशत शहरी सीट है। धार्मिक समूह की बात करें तो 70 प्रतिशत हिन्दू और 30 प्रतिशत मुस्लिम हैं। सामाजिक समूह की बात करें तो अनुसूचित जाति 5.93 है जबकि अनुसूचित जनजाति 1.4 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- कोडंगल विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में टीआरएस ने तलासनी श्रीनिवास को बनाया उम्मीदवार












Click it and Unblock the Notifications