तेलंगाना चुनाव परिणामों में किसके Exit Poll ने मारी बाजी, जानिए

नई दिल्ली। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद केसीआर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान टीआरएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 119 में से 88 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस-टीडीपी और सीपीएम के महाकुटुंबी गठबंधन को पटखनी दी। हालांकि चुनाव के पहले राजनीतिक पंडितों का मानना था कि कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन और टीआरएस के बीच कांटे का मुकाबला तेलंगाना में देखने को मिल सकता है। लेकिन एग्जिट पोल्स में इन कयासों पर विराम लगता दिखाई दिया था। एक नजर डालते हैं कि तेलंगाना में किसने किस दल को कितनी सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान लगाया था।

telangana assembly election 2018: exit polls vs finals results

एग्जिट पोल्स में TIMES NOW-CNX ने तेलंगाना में टीआरएस को 66 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान जताया था। जबकि कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 37 सीटों पर और बीजेपी को 7 सीटों पर जीत का अनुमान व्यक्त किया था, साथ ही अन्य को 9 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान लगाया था।

TRS ने जीतीं 88 सीटें

INDIA TODAY-AXIS ने टीआरएस को 79-91, कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 21-33, AIMIM को 4-7 और बीजेपी को 1-3 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान जताया था। NEWS X NETA ने TRS को 57, कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 46, AIMIM को 0, बीजेपी को 6 जबकि अन्य को 10 सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान जताया था।

केसीआर ने तेलंगाना में दोहराई जीत

REPUBLIC-CVOTER ने टीआरएस को 48-60, कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 47-59, बीजेपी को 5 सीटों पर और अन्य को 1-13 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान जताया था। NEWS NATION ने TRS को 53-57, कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 51-55, AIMIM को 3-7 जबकि बीजेपी को 1-5 सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान जताया था।

केसीआर के सामने नहीं चला कांग्रेस-टीडीपी का दांव

REPUBLIC-JAN KI BAAT के मुताबिक, तेलंगाना में TRS को 50-65 सीटें, कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 38-52, बीजेपी को 4-7 सीटों पर और अन्य को 8-14 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान जताया गया था। TODAYS-CHANAKYA ने तेलंगाना के लिए एग्जिट पोल्स नहीं दिया था। जबकि LAGADAPATI G SURVEY ने TRS को 25-45 सीटें, कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 55-75, AIMIM को 6-7, बीजेपी को 5-9 और अन्य को भी 5-9 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान जताया था। तेलंगाना में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद TRS-88, AIMIM-7, कांग्रेस-टीडीपी को 21 और अन्य को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+