Telangana Election: 'तेलंगाना को खत्म करने में कांग्रेस-केसीआर समान रूप से पापी', महबूबाबाद में बोले PM मोदी

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में पीएम मोदी चुनावी राज्य में ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पीएम ने कई रैलियों को संबोधित करते हुए बीआरएस और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबुबाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और सत्तारूढ़ भारतीय राष्ट्र समिति पर निशाना साधा।

PM modi Rally

उन्होंने कहा कि तेलंगाना को नष्ट करने में कांग्रेस और केसीआर दोनों समान रूप से पापी हैं। इसलिए तेलंगाना के लोग एक को बाहर करने के बाद दूसरी बीमारी नहीं आने दे सकते। मैंने राज्य में हर जगह यह देखा है। तेलंगाना का भरोसा भाजपा में है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने राज्य को निराश किया और केवल भाजपा ही तेलंगाना की मदद और उसे ठीक कर सकती है।

महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "तेलंगाना की पहचान संस्कृति और टेक्नोलॉजी से है लेकिन KCR ने इस प्रदेश पर अंधविश्वास का ठप्पा लगा दिया। जनता के पैसों से बनाया सचिवालय, उन्होंने(KCR) अंधविश्वास के चलते बर्बाद कर दिया। आखिर फार्महाउस मुख्यमंत्री की तेलंगाना को क्या आवश्यकता है? अंधविश्वास के गुलाम हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, तेलंगाना को नहीं चाहिए फार्महाउस मुख्यमंत्री, गरीबों के गुनहगार हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, 3 दिसंबर को हारेंगे फार्महाउस मुख्यमंत्री।"

उन्होंने केसीआर को घेरते हुए कहा कि, "KCR को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का ऐहसास बहुत पहले हो गया था। लंबे समय से KCR इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से दोस्ती कर लें। जब वे(KCR) एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी KCR ने यही अनुरोध किया था लेकिन भाजपा कभी भी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई भी काम नहीं कर सकती।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब से भाजपा ने KCR को मना किया है तब से BRS बौखलाई हुई है। BRS अब मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ती। BRS जानती है कि मोदी कभी BRS को भाजपा के आस-पास भटकने नहीं देंगे। ये गारंटी भी मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+