Telangana Assembly Elections 2023: जानिए तेलंगाना में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

Telangana Assembly Elections 2023: देश के पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। चुनाव आयोग ने आज दिन के 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तारीखों का ऐलान किया। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने इस बारे में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक की थी।

Telangana Assembly Election

तेलंगाना में इन तारीखों को होंगे विधानसभा चुनाव

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान एक चरण में होगा और 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

तेलंगाना राज्य का गठन 2014 में हुआ था

आपको बता दें कि साल 2014 में तेलंगाना राज्य गठन के बाद दूसरी बार 7 दिसंबर 2018 को तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुए थे। ये चुनाव मुख्य तौर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति , कांग्रेस , भारतीय जनता पार्टी , तेलंगाना जन समिति और तेलुगु देशम पार्टी के बीच लड़ा गया था।

टीआरएस की आंधी में उड़ गया था 'महाकूटमी'

मालूम हो कि तब कांग्रेस , टीजेएस , टीटीडीपी और सीपीआई ने चुनावों में सत्तारूढ़ टीआरएस को हराने के लिए 'महाकूटमी' के गठन की घोषणा की। हालांकि, 'महाकूटमी' बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी तब टीआरएस ने बंपर जीत हासिल करके यहां सरकार बनाई थी।

कांग्रेस को यहां पर मुंह की खानी पड़ी थी

मालूम हो कि तेलंगाना में विधानसभा की 199 सीटें हैं। जिसमें से साल 2018 में केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस को 88 सीटें मिलीं थीं। जबकि कांग्रेस को यहां पर मुंह की खानी पड़ी थी। उसकी झोली में मात्र 19 सीटें आई थीं तो वहीं आईएमआईएम ने 7, टीडीपी ने 2 और भाजपा और एआईएफबी के 1-1 सीटें जीती थीं।वहीं एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी।

क्या है मौजूदा स्थिति?

विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में चार बार उपचुनाव हुए और कुछ कांग्रेसी नेता ने केसीआर की पार्टी ज्वाइन कर ली, जिसकी वजह से इस वक्त की मौजूदा स्थिति की बात करें तो 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के पास 101 सीटें, एआईएमआईएम के पास 7, कांग्रेस के पास 5 और भाजपा के पाल 3 सीटें हैं, जबकि दो सीट पर निर्दलीय विधायक हैं और एक सीट खाली है।

क्या पूरी होगी जीत की हेट्रिक?

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीआरएस ने सरकार बनाई थी और आंदोलन के बाद गठित हुए राज्य तेंलगाना के केसीआर दूसरी बार मुखिया बने थे, देखते हैं कि इस बार वो जीत की हैट्रिक पूरी कर पाते हैं या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+