Telangana-AP Flood: तेलंगाना-आंध्रा में बारिश से भारी तबाही, 35 लोगों की मौत, Jr.NTR ने दिया 1 करोड़ का दान
Telangana-Andhra Pradesh Flood Updates: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने तांडव मचाया हुआ है, लगातार हो रही बरसात की वजह से यहां के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं और इस वजह से 35 लोगों ने अभी तक जान गंवा दी है और काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसके लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।
आपको बता दें कि तेलंगाना सरकार ने शुरुआती नुकसान का अनुमान 5,000 करोड़ रुपये ($678 मिलियन) लगाया है और तत्काल सहायता के लिए 2,000 करोड़ रुपये ($271 मिलियन) की मांग की है तो वहीं आंध्र प्रदेश में बाढ़ से 19 लोगों की जान चली गई है और करीब 450,000 लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव अभियान संसाधनों की महत्वपूर्ण तैनाती के साथ जारी है।
केंद्र सरकार की ओर से दोनों राज्यों को भरपूर मदद की जा रही है। इस वक्त राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 20 टीमें और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 19 टीमें तैनात की गई हैं और अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 450,000 से ज़्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
लगातार बरसात के कारण कृषि को भी नुकसान
तो वहीं लगातार बरसात के कारण कृषि को भी नुकसान पहुंचा है। आईएमडी ने इस पूरे हफ्ते भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। आंध्रा के एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, एलुरु, पालनाडु, बापटला और प्रकाशम जैसे जिलों में राहत कैंप लगाए गए हैं, जिसमें 31,238 लोगों को पहुंचाया गया है।
बारिश के कारण कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया
कई जगहों पर जलभराव है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश के कारण कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, इस कारण ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हैं।
आज भी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
बाढ़ के पानी से कटे दूरदराज के इलाकों में आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल आज भी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से अपील की गई है कि बिना मौसम अपडेट लिए घर से बाहर ना निकलें।
जूनियर एनटीआर ने किया एक करोड़ का दान
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी सामने आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के सीएम राहत कोष में 50 लाख रुपये दान करने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए एनटीआर ने लिखा, "मैं हाल ही में दो तेलुगु राज्यों में आई बाढ़ से बहुत दुखी हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तेलुगु लोग इस आपदा से जल्द उबरें।"












Click it and Unblock the Notifications