हैदराबाद: प्रेस कांफ्रेस के दौरान ACP ने महिला को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
हैदराबाद। हैदराबाद के बेगुम्पेट डिवीजन में एसीपी एस रांगा राव ने अपनी वर्दी की धौंस दिखाते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। चोरी के मामले में एसीपी राव जब प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस ने तीन महिलाओं को मीडिया के सामने पेश किया। एसीपी जब प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे, तभी पीछे खड़ी एक महिला बीच में बोल पड़ी और तभी गुस्से में आकर एसपी राव ने थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, मामला मीडिया में आने के बाद एसीपी राव को शनिवार देर रात ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि इन तीनों महिलाओं के खिलाफ छह अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि महिलाएं ज्वैलरी शॉप पर कस्टमर बनकर जाती थी और वहां वे दुकानदारों का ध्यान भटकाकर चोरी करने में कामयाब हो जाती थी। एसीपी जब मीडिया से बात कर रहे थे, तभी पीछे खड़ी बी मांगा नाम की महिला ने कहा कि वो किसी भी क्राइम में शामिल नहीं है और पुलिस उन्हें गलत तरीके से फंसा रही है।
महिला की इस बात से नाराज हुए एसीपी ने मीडिया के सामने ही उसे थप्पड़ जड़ दिया और फिर अपने सहयोगियों से उसे अंदर ले जाने को कहा। एसीपी के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना पुलिस की आलोचना होने लगी। मामला बढ़ता देख पुलिस डिपार्टमेंट ने एसीपी का तबादला कर दिया।
VIDEO
#WATCH: S Ranga Rao, Begumpet Assistant Commissioner of Police (ACP), slaps a woman accused of theft during a press conference in #Hyderabad; ACP was later transferred to the City Armed Reserve (CAR) headquarters #Telangana pic.twitter.com/bQzdZoiv7G
— ANI (@ANI) February 17, 2018












Click it and Unblock the Notifications