कोरोना वैक्सीन लगवाने के 5 दिन बाद तेलंगाना में महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, जांच शुरू
हैदराबाद। पूरे देश में कोरोना टीकाकारण का अभियान जोरो पर चल रहा है। अभी तक 14 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है। इस बीच तेलंगाना में एक महिला हेल्थ वर्कर की वैक्सीन लेने के बाद मौत हो गई। महिला हेल्थ वर्कर ने 19 जनवरी को वैक्सीन लिया था। जिला एईएफआई (एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) कमेटी इस मामले की जांच कर रही है और अपनी रिपोर्ट राज्य एईएफआई कमेटी को भेजेगी। तेलंगना के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी दी।
Recommended Video

इससे पहले तेलंगाना के निर्मल जिले के कुंठाला सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले विठ्ठल नाम के शख्स का दिल का दौरा पड़ने मौत हो गई. विठ्ठल ने भी 19 जनवरी को 11 बजे कोरोना वैक्सीन ली थी. वो सरकारी अस्पताल में ड्राइवर के तौर पर काम करते थे. विठ्ठल की मौत पर निर्मल के चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा था कि इसका कोरोना वैक्सीन का मौत से संबंध नहीं है.
16 जनवरी से शुरू हो चुका है वक्सीनेशन
बता दें कि 16 जनवरी से देश भर में कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया है और प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि सात और राज्य अगले सप्ताह से स्वदेशी तौर पर विकसित 'कोवैक्सीन' टीका लगाएंगे। दरअसल ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इस महीने की शुरुआत में भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक के स्वदेशी तौर पर विकसित 'कोवैक्सीन' को देश में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी, जिससे एक बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो गया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि वर्तमान में 'कोवैक्सीन' टीके का इस्तेमाल कर रहे 12 राज्यों के अलावा सात और राज्यों- छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल अगले सप्ताह से इस टीके का उपयोग करेंगे। अधिकारी ने कहा कि टीका लगाये जाने के बाद टीके के कारण कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या टीकाकरण से संबंधित कोई मृत्यु होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications