Telangana News: हनुमाकोंडा में पेड़ से टकराई बस, 26 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर
Telangana News: तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पेड़ से टकरा गई, जिसमें 26 यात्री घायल हो गए हैं। एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बस वारंगल से करीमनगर जा रही थी लेकिन रास्ते में हनुमाकोंडा जिले के हसनपर्थी पुलिस थाने की सीमा पर एक पेड़ से टकराई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काजीपेट एसीपी डेविड राजू ने कहा कि, 'घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई। बस वारंगल से करीमनगर जा रही थी। बस में 55 यात्री सवार थे और घटना में 26 यात्री घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है।"
Recommended Video
#WATCH | Telangana: 26 passengers injured after a bus hit a tree in Hanumakonda (07/01)
— ANI (@ANI) January 8, 2024
"The incident took place around 7:30pm. The bus was travelling from Warangal to Karimnagar. There were 55 passengers on the bus, and 26 passengers were injured in the incident. One woman is… pic.twitter.com/52ZPRms4ro












Click it and Unblock the Notifications