तेजस्वी ने अमित शाह को किया बर्थडे विश, लेकिन खुद ही हो गए ट्रोल
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रविवार को जन्मदिन है। देशभर से लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी, लेकिन इन सब बधाईयों में सबसे खास बधाई रही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की। तेजस्वी यादव ने अमित साह को जन्मदिन पर ऐसी बधाई दी कि उनका संदेश ट्विटर पर वायरल हो गया।
तेजस्वी यादव ने अमित शाह को बधाई कम, तंज ज्यादा कसा। तेजस्वी का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तेजस्वी ने लिखा कि 'अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत, सफलता दे और उनकी दौलत 256000000 गुना बढ़ जाए।'
उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ही निसाने पर ले लिया। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। सीबीआई जांच के घेरे में आए यादव परिवार को निसाने पर ले लिया। किसी ने मिसा भारती की संपत्ति का जिक्र किया तो किसी ने चारा घोटाले का। दरअसल तेजस्वी ने अमित शाह पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की ओर इशारा करते हुए ये ट्विट किया था। अब उनके बेटे पर भी आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications