पूर्व राजद प्रदेश सचिव हत्याकांड को लेकर तेजस्वी की नीतीश को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार को राजद के पूर्व नेता शक्ति सिंह मलिक की हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में तेजस्वी ने पूर्व राजद नेता की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा है कि मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए, साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय भी मिले इसके लिए आप सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र से करें।

क्या लिखा है तेजस्वी ने चिट्ठी में

क्या लिखा है तेजस्वी ने चिट्ठी में

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को चिट्ठी में लिखा है- जैसा कि आपको विदित है कि कुछ दिन पहले पूर्णिया जिले के एक सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता की जघन्य हत्या की गई। फिर हमने यह भी देखा कि एक प्रेरित एफआईआर की गई, जिसमें मुझे और मेरे बड़े भाई को नामजद किया गया और आपके मीडिया-प्रबंधन के कौशल की कहानियां सामने आने लगी। दिन-रात आप के प्रवक्ताओं की ओछी और आधारहीन टिप्पणियों के बावजूद मेरा मानना है कि कानून अपना काम करे, त्वरित अनुसंधान हो।

Recommended Video

    Bihar : RJD के पूर्व नेता की हत्या मामले में Tejashwi Yadav,Tej Prata पर FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    आप प्रभावित करने को स्वतंत्र

    आप प्रभावित करने को स्वतंत्र

    आगे तेजस्वी ने लिखा है- जैसा आप के शासन की प्रवृत्ति रही है, सत्ता शीर्ष पर बैठे लोग इसे प्रभावित करने की कोशिश करने के लिए भी स्वतंत्र है। आपके अपने ही लोग कई बार आपके अधीन काम कर रहे बिहार पुलिस की साख और काबिलियत पर प्रश्नचिन्ह उठा चुके हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दूध का दूध और पानी का पानी हो।आपसे आग्रह करता हूं कि इस मामले की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी एजेंसी से अविलम्ब जांच कराने की अनुशंसा की जाए। गृहमंत्री के नाते, अगर आप चाहे तो नामांकन पूर्व हमें गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। आशा है आप इस पर त्वरित विचार करते हुए अनुसंधान की जिम्मेवारी सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा करेंगे।

    एफआईआर में है तेजस्वी का नाम

    एफआईआर में है तेजस्वी का नाम

    4 अक्टूबर कोराष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ​शक्ति मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब छह बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और शक्ति मलिक के सिर और छाती में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। शक्ति मलिक की हत्या के मामले में बिहार पुलिस ने मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, उनके भाई और विधायक तेजप्रताप यादव, राजद नेता अनिल कुमार साधु और तीन अज्ञात हमलावरों सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+