आज से बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे तेजस्वी यादव

नई दिल्ली बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की शुरुआत करेंगे। दरअसल हाल ही में बेरोजगारी के आंकड़े सामने आने के बाद इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिसके बाद तमाम विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस बीच तेजस्वी यादव आज से दरभंगा में बेरोजगारी हटाओ ,आरक्षण बढ़ाओ यात्रा निकालेंगे। यात्रा से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार की उनकी यह लड़ाई आर-पार की होगी, हम लड़ेंगे और हक लेकर मरेंगे।

tejashwi

अपने आंदोलन से पहले तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना की मांग की है। उन्होंने कहा कि जातीय मतगणना होनी चाहिए और जातीय आधार पर लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने तीन मुख्य मांगे सामने रखी है जिसमे एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को बढ़ाकर 90 फीसदी किए जाने की मांग की गई है। साथ ही अतिपिछड़ों को 40 फीसदी आरक्षण दिए जाने की भी मांग की है। तीसरी और आखिरी मांग यह है कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण को लागू किया जाए। तेजस्वी ने कहा कि हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।

गौर करने वाली बात है कि बेरोजगारी को लेकर लगातार मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। 28 जनवरी को राष्ट्र्यी सांख्यिकीय आयोग के दो सदस्यों ने इसी मुद्दे को लेकर अपना इस्तीफा दे दिया था। आयोग के कार्यवाहक चेयरपर्सन पीसी मोहन और प्रोफेसर जेवी मीनाक्षी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों अधिकारियों के इस्तीफे के बाद बेरोजगारी के आंकड़े लीक हो गए थे, जिसके बाद केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में बेरोजगारी 6.1 फीसदी रही थी।

इसे भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए डेविड मल्पास को नामांकित किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+