तेजप्रताप के तलाक मामले पर पहली बार सामने आया तेजस्वी यादव का बयान

मीडिया में चल रही तलाक की खबरों और बयानबाजी के बीच पहली बार तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने सामने आकर बयान दिया।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav के Wife Aishwarya Rai से Divorce मामले में भड़का Tejashwi का गुस्सा |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबर पर हंगामा मचा हुआ है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए उनकी शादी कराई गई और शादी के बाद से ही वो घुट-घुटकर जी रहे थे। तेजप्रताप का यह भी कहना है कि इस समय उनका पूरा परिवार उनकी पत्नी ऐश्वर्या का साथ दे रहा है। वहीं, इस मामले को लेकर मीडिया में चल रही खबरों और बयानबाजी के बीच पहली बार तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने सामने आकर बयान दिया।

    मीडिया के सवालों पर भड़के तेजस्वी

    मीडिया के सवालों पर भड़के तेजस्वी

    बिहार की राजधानी पटना में आयोजित आरजेडी के पिछड़ा-अति पिछड़ा सम्मेलन में पहुंचे तेजस्वी यादव ने जहां प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला तो वहीं बड़े भाई तेजप्रताप के तलाक की खबरों को लेकर मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। तेजस्वी यादव ने मंच से ही कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है, इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में शुक्रवार को एक महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत को लेकर हजारों पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। यह एक गंभीर मुद्दा था, लेकिन शाम होते ही मीडिया इसे भूलकर कुछ और दिखाने लगा।

    'लगता है लोग बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं'

    'लगता है लोग बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं'

    तेजस्वी ने कहा कि उन्हें अपने परिवार से ज्यादा राज्य के गरीबों की चिंता है। इस मामले को लेकर मीडिया के सवालों पर भड़के तेजस्वी यादव ने कहा, 'लगता है कि आजकल लोग टीवी पर बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं। इस मामले पर मैं क्या बात करूं और क्यों बात करूं? ये मेरे परिवार का निजी मामला है, इसे क्यों इतना तूल दिया जा रहा है? इस मामले को सुलझाने के लिए मेरे परिवार के लोग हैं और वो इसे सुलझा लेंगे। क्या करना है, कैसे करना है, मेरे परिवार के लोग ये जानते हैं। मेरे परिवार के मामलों की चिंता आप लोग मत कीजिए।'

    तेजप्रताप को समझाने में लगा परिवार

    तेजप्रताप को समझाने में लगा परिवार

    आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को पटना के फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दाखिल की थी। अर्जी दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि राजनीतिक फायदा लेने के लिए उनकी शादी कराई गई थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी उन्हें अपने भाई तेजस्वी से लड़वाना चाहती थी। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय का कोई बयान नहीं आया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि परिवार के लोग तेजप्रताप को समझाने में लगे हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+