जब तेजस्वी के लिए 42,000 लड़कियों के आए थे शादी के प्रपोजल, मैसेज देख परेशान हो गए थे अधिकारी

जब तेजस्वी के लिए 42,000 लड़कियों के आए थे शादी के प्रपोजल, मैसेज देख परेशान हो गए थे अधिकारी

Tejashwi Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 9 नवंबर को जन्मदिन है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव 9 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन्मदिन के एक दिन बाद बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजे आने हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम हो सकते हैं। तेजस्वी यादव ने खुद को एक राजनेता के रूप में स्थापित किया है। लेकिन राजनीति से इतर वह हमेशा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर उनसे शादी के सवाल पूछ जाते हैं, लेकिन वो इसका जवाब वो गोल-मटोल देकर बच जाते हैं। लेकिन तेजस्वी को एक 42 हजार से ज्यादा लड़कियों के शादी के प्रपोजल आए थे।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll Results 2020 : जब Tejashwi Yadav बने थे लड़कियों के 'ड्रीम बॉय' | वनइंडिया हिंदी
    Tejashwi Yadav

    बिहार के उपमुख्यमंत्री बनते ही हजारों लड़कियों के आए थे मैसेज

    तेजस्वी यादव 2015 में बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे। उस वक्त वो 26 साल के थे। तेजस्वी यादव और तेज प्रताप दोनों उस वक्त कुंवारे थे। लेकिन तेज प्रताप से ज्यादा तेजस्वी से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे जाते थे। तब तो वह एक ही जवाब देकर बचते थे कि पहले बड़े भाई की होने दीजिए। तेज प्रताप की शादी के बाद अब जब भी तेजस्वी से उनकी शादी पर सवाल पूछे जाते हैं तो वो गोल-मटोल जवाब देकर या तो निकल जाते हैं या फिर सवाल को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक वक्त था जब तेजस्वी के पास सोशल मीडिया और उनके दफ्तर के नंबरों पर शादी के प्रस्ताव आने लगे थे।

    Tejashwi Yadav

    शिकायत के बजाए 42 हजार लड़कियों ने भेजे शादी के प्रस्ताव

    नीतीश सरकार में तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ पथ निर्माण मंत्री भी थे। बिहार की पुरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साल 2016 के अक्टूबर महीने में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए तेजस्वी यादव ने जनता से सुझाव मांगे थे। वह सड़क निर्माण की शिकायतों के लिए जनता से सीधे संवाद करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। लेकिन उस वक्त लोगों को देखकर ये बहुत हैरानी हुई थी कि उस नंबर पर शिकायतों से ज्यादा शादी का प्रस्ताव आए थे।

    असल में लड़कियों को लगा कि यह तेजस्वी यादव का पर्सनल नंबर है। लेकिन यह नंबर उनके ऑफिस का था। रिपोर्ट के मुताबिक इस नंबर पर 13 प्रतिशत शिकायत ही सड़कों से संबंधित आई थी। बाकी में लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे थे। कुल 42 हजार लड़कियों ने शादी के लिए मैसेज किया था।

    Tejashwi Yadav

    अधिकारी भी हो गए थे परेशान

    शादी के आ रहे मैसेज से उस वक्त पथ निर्माण विभाग के अधिकारी परेशान हो गए थे। वो जब भी किसी मैसेज को सड़कों की परेशानी को ध्यान में रखकर खोलते चो उन्हें शादी का प्रस्ताव दिखता। उस वक्त तेजस्वी यादव ने उसपर प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा था, अच्छा है मैं सिंगल हूं...वरना घर में इस बात पर बवाल हो जाता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+