नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हमला, बोले- बिहार को इन्होंने बीमार कर दिया है
पटना: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से जारी पोस्टर व स्लोगन के बाद तेजस्वी ने ये हमला बोला है। गौरतलब है कि रविवार को जेडीयू के पोस्टर जारी करने के बाद आरजेडी ने भी पहले पोस्टर से बाद में पोएट्री के जरिए जवाब दिया।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार में अपराध का प्रचलन है। बाढ़, एईएस, श्रीजन घोटाला, मुजफ्फरपुर आश्रय गृह का मामला है, मुख्य अभियंता अपने कार्यालय में लोगों को रोक रहे हैं। विचार करने लायक नहीं है, बिहार को इन्होंने बीमार कर दिया है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले रविवार को जदयू की ओर से 'क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार' का स्लोगन लिखा हुआ पोस्टर जारी किया गया था। इसी के बाद से राजद ने पहले पोस्टर वार, फिर पोएट्री पॉलिटिक्स शुरू की है और कहा है- 'क्यूं न करें विचार। उधर जेडीयू कार्यालय के बाहर एक और पोस्टर लगा जिसपर लिखा है, सच्चा है, अच्छा है चलो, नीतीश के साथ चलें।












Click it and Unblock the Notifications