नीतीश कुमार मुझे परमिशन दें तो 1 घंटे में चौबे के बेटे को घसीटकर प्रशासन को सौंप दूंगा: तेजस्वी यादव

Recommended Video

    Tejashwi Yadav का Nitish kumar पर तंज, CM इज़ाजत दें तो 1 घंटे में घसीट लाऊंगा मंत्री का आरोपी बेटा

    पटना। एक बार फिर से राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। इस बार उन्होंने भागलपुर में दंगा भड़काने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजित शाश्वत के चलते सीएम पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुझे अनुमति दें तो मैं 1 घंटे के अंदर अश्विनी चौबे के बेटे को घसीटकर प्रशासन को सौंप दूंगा। तेजस्वी ने इस बारे में ट्वीट का सहारा लिया है। गौरतलब है कि अरिजित शाश्वत के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर तेजस्वी ने सीएम पर हमला बोला है।

    मुझे मौका मिले तो 1 घंटे में घसीटकर लाऊंगा चौबे के बेटे को

    तेजस्वी ने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार सिपाही के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के दंगा आरोपित फ़रार बेटे को पकड़ने की मुझे प्रशासनिक अनुमति दें। एक घंटे में घसीटकर नीतीश कुमार के नकारा प्रशासन को सौंप दूँगा। मेरा दावा है। लटर-पटर से शासन नहीं चलता। दंगा रोकने के लिए कलेजा होना चाहिए।

    भागलपुर में हुआ था दंगा, दो पुलिसकर्मी सहित कई लोग हुए थे घायल

    गौरतलब है कि 17 मार्च को बिहार के भागलपुर में प्रशासन की इजाजत के बगैर झांकी निकालने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में अरिजित को नामजद किया गया है। क्योंकि इस झांकी की वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था, इस मामले में दो पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए थे। इस बारे में अरिजित के पिता अश्विनी कुमार चौबे भाजपा के नेता और केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री हैं, उन्होंने अपने बेटे पर लगे सारे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि मेरे बेटे पर हुई एफआईआर महज एक कूड़ा है, जो कुछ भ्रष्‍ट अफसरों ने दर्ज की है, मेरा बेटा निर्दोष है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+