बड़े भाई के लिए वोट मांगने पहुंचे तेजस्वी, तेज प्रताप ने शंख बजाकर किया स्वागत

पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बड़े भाई तेजप्रताप के लिए वोट मांगने हसनपुर विधानसभा में पहुंचे। हसनपुर के बिथान में पहुंचकर तेजस्वी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई और महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी का अनोखे अंदाज में स्वागत किया।

Tej Pratap Yadav

तेजस्वी यादव भाषण के लिए आने वाले थे उसके पहले तेज प्रताप ने कहा कि आज यहां अर्जुन आया है। इसले पहले शंखनाद होगा। जब तक तेज प्रताप ने शंख नहीं बजाया तब तक तेजस्वी इंतजार करते रहे।

दरअसल तेज प्रताप ने शंख बजाने को तो कह दिया लेकिन पता चला कि शंख तो गाड़ी में ही रखा हुआ है। फिर गाड़ी से शंख लेकर आया गया तो तेज प्रताप ने शंख बजाया। शंख बजाने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि ये महाभारत का शंख है। अर्जुन आ गया है अब लड़ाई शुरू होगी। इसके बाद तेज प्रताप ने तेजस्वी को आशीर्वाद देते हुए भाषण के लिए बुलाया।

तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

वहीं सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार का पहला प्यार कुर्सी है। उन्होंने चार साल में चार सरकार बनाई है।

बिहार में दूसरे चरण के लिए 94 सीटों पर 3 नवम्बर को वोट डाले जाने हैं। इनमें तेज प्रताप यादव की हसनपुर और तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+