Tejas Jet Crash: मौत के चंद सेकंड पहले क्या कर रहे थे विंग कमांडर नमांश स्याल? सामने आया दिल दहलाने Video
Tejas Jet Crash: दुबई एयर शो 2025 के आखिरी दिन भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारत ने अपना वीर सपूत खो दिया है। इस हादसे में पायलट, विंग कमांडर नमांश स्याल का निधन हो गया, जो कि हिमाचल के रहने वाले थे। मां भारती के वीर सपूत के शहीद होने से पूरा देश दुखी है। आपको बता दें इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कि दर्शकों की ओर से बनाए गए हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मौत से चंद सेकंड पहले पायलट क्या कर रहे थे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को तेजस जेट दुबई एयरशो में कम ऊंचाई पर एरोबेटिक करतब दिखा रहा था, तभी वह जमीन पर गिर गया और जैसे ही गिरा, आग का एक बड़ा गोला बन गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में क्रैश साइट से काले धुएं का बड़ा गुबार निकलता हुआ दिखा। इस हादसे में IAF पायलट, विंग कमांडर नमांश स्याल, जो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, की मौत हो गई।
पायलट ने बाहर निकलने की कोशिश की थी! (Tejas Jet Crash)
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक नए वायरल वीडियो में, 49-52 वें सेकंड के बीच, जब तेजस में आग लगती है, तभी एक पैराशूट जैसी वस्तु दिखाई देती है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पायलट ने बाहर निकलने की कोशिश की थी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और काल ने उन्हें अपने पास बुला लिया था। वीडियो देखकर आप भयवाह स्थिति समझ सकते हैं कि एक सेंकड से भी कम समय में जिंदगी आग के गोले में तब्दील हो गई।
Tejas Jet Crash का सही कारण जांच के बाद पता चलेगा
एविएशन एक्सपर्ट्स ने कहा कि 'फाइटर जेट को ऊंचाई पर ले जाने के लिए पोस्ट-लूप मैनूवर के लिए कोई जगह नहीं थी हालांकि क्रैश के पीछे का सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।'
कमांडर स्याल का रविवार को होगा अंतिम संस्कार
मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले 37 साल के विंग कमांडर स्याल का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि उनकी पत्नी रिटायर्ड विंग कमांडर हैं। कपल की एक सात साल की बेटी है।
तेजस से जुड़ी कुछ खास बातें
- तेजस हल्का, बहुउद्देशीय, सुपरसोनिक लड़ाकू विमान, जिसे पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। यह न सिर्फ भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूती से बढ़ता कदम भी है।
- तेजस भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए विकसित LCA (Light Combat Aircraft) है। इसका निर्माण HAL (Hindustan Aeronautics Limited) द्वारा किया गया है, जबकि इसका डिजाइन ADA (Aeronautical Development Agency) ने तैयार किया है।
- यह दुनिया के सबसे हल्के और तेज सुपरसोनिक विमानों में से एक है। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स, रडार सिस्टम, और हथियार प्रणालियां शामिल हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications