तेजस एक्सप्रेस: आईआरसीटीसी की पहली प्राइवेट ट्रेन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की पहली निजी रेल आईआरसीटीसी लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा दी है। उन्होंने कहा, 'यह देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन है। मैं इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों के पहले बैच को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि अन्य शहरों को भी जोड़ने के लिए ऐसी पहल की जाएगी।'

Recommended Video

    CM Yogi Adityanath ने First Corporate Train Tejas Express को दिखाई हरी झंडी
    Tejas CM Yogi

    बता दें पहली बार किसी रेल का पूर्ण परिचालन और टिकटिंग नियंत्रण आईआरसीटीसी के पास है। रेल संख्या 82501/82502 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लखनऊ के बीच हफ्ते में छह दिन चलेगी।

    रेल संख्या 82501 लखनऊ के दिल्ली की यात्रा 6 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी। वहीं रेल संख्या 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट का समय लेगी। पीयूष गोयल के नेतृत्व वाले भारतीय रेलवे के इस नए प्रयोग की सफलता निजी ऑपरेटरों के लिए भारत में रेल चलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। रेलवे बोर्ड ने पहले ही जोनल रेलवे से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा सहित 50 प्रमुख मार्गों पर निजी रेल चलाने पर विचार करने के लिए कहा है।

    तेजस एक्सप्रेस में वातानुकूलित सीट वाली शताब्दी एक्सप्रेस से अधिक बेहतर सुविधाएं प्रदान होंगी। आईआरसीटीसी की इस नई तेजस एक्सप्रेस रेल की कई खास विशेषताएं हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके यात्रियों को प्रति घंटे के आधार पर किसी भी देरी के लिए भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक यात्री को 25 लाख रुपये का मुफ्त बीमा भी दिया जाएगा।

    बता दें आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को इस इंतजार के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। एक घंटे से अधिक का विलंब होने पर 100 रुपये और दो घंटे से अधिक का विलंब होने पर 250 रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।

    आईआरसीटीसी ने तेजस में यात्रा को यादगार बनाने के लिए कई नई चीजें शुरू की हैं। आईआरसीटीसी प्रबंधन ने फैसला लिया है कि रेल में पहली बार सफर करने वाले सभी यात्रियों को नाश्ते के साथ ही लंच भी करवाया जाएगा। जबकि किराए में सिर्फ नाश्ते के ही पैसे लिए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रा को यादगार बनाने के लिए तोहफे देने का फैसला भी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+