22 दिन बाद तेजप्रताप ने ऐश्वर्या के लिए लिखी 'दिल की बात', इशारों-इशारों में कहा सबकुछ

तेजप्रताप यादव ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसने उनके तलाक के मामले को लेकर काफी कुछ बयां कर दिया है।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav का Divorce समझौते से इंकार,बढ़ाई Wife Aishwarya Rai की Tension | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। वृंदावन में भटक रहे तेजप्रताप यादव को लेकर परिवार के लोग दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव से लेकर तेजस्वी यादव और उनके दामाद तक तेजप्रताप को ऐश्वर्या के साथ रहने के लिए मनाने में लगे हैं। इन सभी कोशिशों के बीच तेजप्रताप यादव ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसने उनके तलाक के मामले को लेकर काफी कुछ बयां कर दिया है।

    तेजप्रताप ने किया ये ट्वीट

    तेजप्रताप ने किया ये ट्वीट

    दरअसल, तेजप्रताप यादव पत्नी से तलाक के मामले पर किसी की सुनने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली पहुंचे तेजप्रताप ने घरवालों से दो टूक कहा भी था कि वो घर तभी लौटेंगे, जब उनकी तलाक की बात पर परिवार सहमत होगा। अब तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, '...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए।' इस ट्वीट को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजप्रताप यादव फिलहाल अपनी पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं हैं और तलाक की बात पर अभी भी अड़े हैं।

    क्या आज बिहार लौटेंगे तेजप्रताप?

    क्या आज बिहार लौटेंगे तेजप्रताप?

    तेजप्रताप यादव के आज बिहार लौटने पर भी संशय बना हुआ है। दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी कि तेजप्रताप वृंदावन में रहकर घर और परिवार में सुख-शांति के लिए एक विशेष पूजा करा रहे हैं। बताया जा रहा था कि यह पूजा कार्तिक माह खत्म होने पर संपन्न होगी और इस पूजा के समाप्त होने के बाद तेजप्रताप 23 नवंबर को बिहार लौट सकते हैं। बुधवार को तेजप्रताप ने अपनी मां राबड़ी देवी को फोन भी किया था और कहा था कि वो 23 नवंबर को बिहार लौटेंगे, लेकिन अभी तक उनके बिहार लौटने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

    मां ने कहा, लौट आएगा मेरा बेटा

    मां ने कहा, लौट आएगा मेरा बेटा

    गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में बीते सोमवार को तेजप्रताप की मां राबड़ी देवी आईआरसीटीसी के टेंडर घोटाले के मामले में कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली आईं थी। उस समय बेटे तेजप्रताप यादव से उनकी मुलाकात के कयास लगाए जा रहे थे। दिल्ली में लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल तेजप्रताप और मां राबड़ी देवी की मुलाकात कराने की कोशिश में लगे हुए थे। पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटीं राबड़ी देवी से जब तेजप्रताप यादव को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हमारा बेटा तेजप्रताप यादव हमारी बात जरूर मानेगा और बहुद जल्द घर लौट आएगा।' हालांकि तेजप्रताप से दिल्ली में राबड़ी देवी की मुलाकात हुई या नहीं हुई, इस बारे में उन्होंने मीडिया को कुछ नहीं बताया।

    जीजा तेजप्रताप को विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

    जीजा तेजप्रताप को विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

    आपको बता दें कि पिछले दिनों तेजप्रताप यादव के सबसे छोटे जीजा और सपा सांसद तेजप्रताप यादव ने मामला सुलझाने की जिम्मेदारी उठाई थी। लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप के तलाक के मामले को लेकर सपा सांसद तेजप्रताप यादव चाहते हैं कि पति-पत्नी साथ रहें और इसके लिए वो पिछले कुछ दिनों से तेजप्रताप के संपर्क में हैं। तेजप्रताप यादव मुलायम सिंह यादव के पोते और लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के पति हैं। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद तेजप्रताप की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी के साथ 26 फरवरी 2015 को हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+