तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देने दिल्ली पहुंचे कई दिन से लापता तेज प्रताप, कही ये बड़ी बात

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav ने Younger Brother Tejashwi के Birthday पर दिया Surprise Gift | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज यानि 9 नवंबर को जन्मदिन है। वहीं दूसरी ओर पत्नी को तलाक की अर्जी देने के बाद कई दिनों से लापता लालू यादव के दूसरे बेटे तेजप्रताप यादव घर शुक्रवार को पांच दिन बाद सामने आए हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल के बात करते हुए कहा कि, वह तेस्वजी को जन्मदिन का आर्शीवाद देने दिल्ली पहुंचे हैं। यही नहीं तेजप्रताप ने फोन पर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

    भाई के साथ जन्मदिन मनाने के इंतजार में तेजस्वी प्रसाद यादव तीन दिनों से दिल्ली पहुंचे

    भाई के साथ जन्मदिन मनाने के इंतजार में तेजस्वी प्रसाद यादव तीन दिनों से दिल्ली पहुंचे

    तेजप्रताप के बिना लालू परिवार की दीपावली फीकी रही। दिवाली के दिन उनके आवास पर इस बार रौनक नहीं देखने को मिली थी। वहीं भाई के साथ जन्मदिन मनाने के इंतजार में तेजस्वी प्रसाद यादव तीन दिनों से दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इंडिया टुडे चैनल से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि वह तेजस्वी के जन्मदिन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हैं। तेजस्वी आज 29 साल के हो रहे हैं।

    केवल मीडिया के लोग ही उनके गायब होने की खबरें चला रहे हैं

    केवल मीडिया के लोग ही उनके गायब होने की खबरें चला रहे हैं

    तेज प्रताप ने कहा कि वह आज दिल्ली में हैं और अपने छोटे भाई के जन्मदिन में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह लगातार अपने परिवार के संपर्क में हैं और केवल मीडिया के लोग ही उनके गायब होने की खबरें चला रहे हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने अपने ठिकाने का खुलासा करने और परिवार से लगातार संपर्क में रहने से ज्यादा कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। ऐसा माना जा रहा तेजप्रताप कई दिनों से वृंदावन में थे।

    राबड़ी देवी ने किया भावुक ट्वीट

    उधर राबड़ी देवी ने तेजस्वी के जन्मदिन पर दोनों बेटों को लेकर एक बेहद ही भावुक कर देने वाला ट्वीट किया है। राबड़ी देवी ने लिखा कि, तेज-तेजस्वी जी आप दोनों अपने हाथों प्रदेश के विकास को तथा महिला सुरक्षा को एक नई बुलन्दी देंगे, ऐसी अपेक्षा है! ऐसी खबरें हैं कि राबड़ी देवी तभी छठ करेंगी जब तेजप्रताप घर लौटकर आ जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+