क्या वापस लेंगे तेजप्रताप तलाक की अर्जी, वकील ने दिए संकेत

तेजप्रताप यादव की तलाक की अर्जी को लेकर उनके वकील ने कुछ अलग ही संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के तलाक को लेकर असमंजस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। तेजप्रताप के वकील ने बताया कि उनकी कोशिश है कि इस शादी को बचा लिया जाए। तेजप्रताप यादव की शादी को अभी महज 6 महीने ही बीते हैं और उन्होंने अपनी पत्नी से तालमेल ना बैठ पाने समेत कई आरोप लगाते हुए बीते 2 नवंबर को तलाक की अर्जी दी थी। कोर्ट ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 नवंबर का दिन तय किया था।

मीडिया में अलग-अलग खबरें

मीडिया में अलग-अलग खबरें

तेजप्रताप यादव के वकील ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हमारी पूरी कोशिश है कि इस शादी को बचा लिया जाए।' हालांकि ऐसी भी खबरें मीडिया में चल रही हैं कि तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी वापस लेने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप यादव ने तलाक अर्जी दाखिल करने के बाद मीडिया के सामने कहा था कि उनकी शादी उनकी मर्जी के बिना कराई गई थी और शादी के बाद से ही वो घुट-घुटकर जी रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा था कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या अलग माहौल में पली-बढ़ी हैं और उसलिए उनके साथ उनका तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।

क्या दोस्त को वचन देकर आए थे तेजप्रताप?

क्या दोस्त को वचन देकर आए थे तेजप्रताप?

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह ही यह खबर आई थी तेजप्रताप यादव आज पटना कोर्ट पहुंचकर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले सकते हैं। तेजप्रताप यादव के खास मित्र और पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद ने तलाक अर्जी को लेकर ये बड़ा खुलासा किया था। लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया था कि तेजप्रताप राजनीति में फिर से सक्रिय होना चाहते हैं, इसीलिए ब्रज से निकलने से पहले तेजप्रताप वचन देकर गए हैं कि वो आज अपने सारे विवाद खत्म करेंगे। लक्ष्मण प्रसाद की मानें तो तेजप्रताप ने उनसे यह भी कहा है कि वो आज अपनी तलाक की अर्जी को वापस ले लेंगे, ताकि परिवार में माहौल ठीक हो।

धर्म-कर्म में तेजप्रताप ने गुजारा अपना वक्त

धर्म-कर्म में तेजप्रताप ने गुजारा अपना वक्त

दरअसल, तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही तेजप्रताप यादव अपने घर से दूर-दूर भटक रहे थे। तेजप्रताप यादव ने मीडिया से दूरी बनाते हुए अपना समय वृंदावन, मथुरा और वाराणसी में बिताया। इस दौरान उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा की और मंदिरों के दर्शन किए। तेजप्रताप ने वृंदावन में चार धामों की यात्रा करने के अलावा परिवार में सुख-शांति के लिए यज्ञ भी कराया। बीच में खबर आई थी कि तेजप्रताप यादव ने फोन पर अपनी मां राबड़ी देवी से बात की है और कार्तिक माह खत्म होने के बाद 23 नवंबर को घर लौटेंगे। हालांकि तेजप्रताप यादव घर नहीं लौटे और तलाक लेने की जिद पर अड़े रहे।

तेजस्वी ने दिए थे संकेत

तेजस्वी ने दिए थे संकेत

वहीं, मंगलवार को तेजप्रताप और ऐश्वर्या को लेकर पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा था, 'तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों ही बालिग हैं और अपने जीवन को लेकर निर्णय लेने में सक्षम हैं। वो दोनों ज्यादा बेहतर इस बात को जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है। किसी के निजी जीवन के मामलों को इस तरह सार्वजनिक तौर पर नहीं उठाना चाहिए। अगर किसी के निजी मामलों को सार्वजनिक किया जाएगा तो देश के कई शीर्ष राजनेता मुश्किल में पड़ जाएंगे।' तेजस्वी यादव की इस प्रतिक्रिया को देखकर माना जा रहा था कि तलाक के मामले पर तेजप्रताप यादव को समझाने की परिवार की कोशिशें कामयाब नहीं हो पाई हैं।

दूरी बना रहा ऐश्वर्या का परिवार

दूरी बना रहा ऐश्वर्या का परिवार

दूसरी तरह ऐश्वर्या के परिवार ने भी लालू यादव के परिवार से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इसकी झलक उस वक्त देखने को मिली, जब बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के बाद आगामी रणनीति तय करने के लिए तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर आरजेडी विधायकों की बैठक बुलाई और इस बैठक में ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय नहीं पहुंचे। चंद्रिका राय आरजेडी के विधायक हैं और उनकी गिनती पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है, इसलिए बैठक में उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बैठक खत्म होने तक उनका इंतजार होता रहा। हालांकि चंद्रिका राय विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+