तेज प्रताप यादव बोले- वापस नहीं लूंगा तलाक की अर्जी, पत्नी से अलग होकर रहूंगा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे, ये मामला कोर्ट में चलता रहेगा। लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने कहा कि पिता से भी उन्हें आशीर्वाद मिला है। इस तरह की खबरें आईं थीं कि तेजप्रताप और उनकी बीवी एश्वर्या के बीच समझौते हो गया है और तलाक की अर्जी अदालत से वापस ले ली जाएगी। जिस पर तेज प्रताप ने समझौते की किसी बात को नकार दिया।

 वकील ने कहा, दोनों के रास्ते अलग

वकील ने कहा, दोनों के रास्ते अलग

तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया था कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच संबंध ठीक नहीं थे तो दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब दोनों का साथ आना मुश्किल है। 29 साल के तेजप्रताप ने भी साफ कहा है कि उनके तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर मीडिया में आई खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

शादी के पांच माह बाद ही तलाक की अर्जी

शादी के पांच माह बाद ही तलाक की अर्जी

इसी साल तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। शादी के पांच महीने बाद नवंबर में तेज प्रताप ने पटना कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। ये मामला कोर्ट में चल रहा है। इस पर आठ जनवरी को सुनवाई होनी है। हालांकि कोर्ट के बाहर कई बार दोनों परिवारों ने तेज प्रताप को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो अड़े हुए हैं।

 चर्चाओं में बने रहते हैं तेजप्रताप

चर्चाओं में बने रहते हैं तेजप्रताप

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप कभी अपने बयानों को कभी ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में दिखते है। हाल ही में उन्होंने बिहार सरकार से बंगला मांगा था, जिसके बाद उन्हें नया बंगला मिल भी गया है। उनका कहना है कि वो अब मां और भाई के साथ नहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+